"ई-महाशब्दकोश": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1 |
छो ऑटोमैटिड वर्तनी सुधार |
||
पंक्ति 4:
इस ई-महाशब्दकोश की मुख्य विशेषताएँ - देवनागरी लिपि के लिए यूनीकोड फॉन्ट, खोजे गये शब्द का उच्चारण, स्पष्ट लेआउट / जी. यू. आई. प्रयोग में आसान, तीन अक्षरों पर शब्द सूची, पूर्ण शब्द खोज, द्विआयामी खोज, शब्दों की सूची में से खोजने की सुविधा, सही मौखिक उच्चारण और संबंधित जानकारी, अर्थ एवं संबंधित जानकारी, शब्द / प्रदबंध का प्रयोग, शब्द / प्रदबंध का सचित्र चित्रण (जहाँ उचित हो) है।
श्रीमती पी.वी. वल्सला जी. कुट्टी, संयुक्त सचिव, भारत सरकार, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के अनुसार काफी समय से केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के कार्य में हिंदी प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रयास किए गए हैं। अनुभव बताता है कि केन्द्र सरकार के कार्यालयों और संगठनों में बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने क्रियाकलापों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने के इच्छुक हैं परंतु पर्याप्त तकनीकी सुविधाओं के अभाव में हिंदी भाषा का प्रयोग प्रभावशाली ढंग से नहीं कर पाते हैं। सरकार द्वारा हिंदी में सहजता से कार्य करने के लिए प्रभावी साधनों को मुहैया कराने पर विचार किया गया है। हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आधुनिक तकनीक के समावेश के विचार ने उन लोगों की समस्या के समाधान के रूप में जन्म लिया जो हिंदी में कार्य करने के इच्छुक हैं परंतु पर्याप्त सुविधा के अभाव में ऐसा करने से झिझक रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में सरल व प्रभावी तरीके से हिंदी में कार्य करने के लिए उपयुक्त सॉफ्टवेयरों के विकास हेतु राजभाषा विभाग ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की कंप्यूटिंग कंपनी, नामत:, सी-डैक, पुणे के साथ एक समझौता किया है। पिछले कुछ वर्षों में विकसित सॉफ्टवेयरों में हिंदी भाषा का स्वयं शिक्षण (लीला-श्रृंखला), मंत्रा
== बाहरी कड़ियाँ ==
|