"डिंगल": अवतरणों में अंतर

छो ऑटोमैटिड वर्तनी सुधार
पिंगल साहित्य राव जाती के कवियों द्वारा लिखित है पिंगल राव जाती की साहित्यिक भाषा है अधिकांश राव कवियों ने पिंगल में साहित्य सर्जन किया हैं
टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
[[राजस्थान]] के चारण कवियों ने अपने गीतों के लिये जिस साहित्यिक शैली का प्रयोग किया है, उसे '''डिंगल''' कहा जाता है। वैसे चारण कवियों के अतिरिक्त [[पृथ्वीराज राठौड़]] जैसे अन्य कवियों ने भी डिंगल शैली में रचना की है। वास्तव में डिंगल और [[पिङ्गल|पिंगल]] साहित्यिक राजस्थानी के दो प्रकार हैं। डिंगल पश्चिमी राजस्थानी का साहित्यिक रूप है, इसका अधिकतर साहित्य [[चारण]] कवियों द्वारा लिखित है जबकि पिंगल पूर्वी राजस्थानी का साहित्यिक रूप है और इसका अधिकतर साहित्य [[भाटराव]] जाति की कवियों द्वारा लिखित है।
 
कुछ विद्वान् "डिंगल" और "राजस्थानी" को एक दूसरे का पर्यायवाची मानते हैं, किन्तु यह मत भाषाशास्त्रीय दृष्टि से त्रुटिपूर्ण है। इस तरह [[दलपति विजय]], [[नरपति नाल्ह]], चंदरबरदाई और नल्लसिंह भाट की रचनाओं को भी "डिंगल" साहित्य में मान लेना अवैज्ञानिकता है। इनमें नाल्ह की रचना "कथा" राजस्थानी की है, कृत्रिम डिंगल शैली में निबद्ध नहीं और शेष तीन रचनाएँ निश्चित रूप से पिंगल शैली में हैं। वस्तुतः "डिंगल" के सर्वप्रथम कवि ढाढी कवि बादर हैं। इस कृत्रिम साहित्यिक शैली में पर्याप्त रचनाएँ उपलब्ध हैं जिनमें अधिकांश फुटकर दोहे तथा राजप्रशस्तिपरक गीत हैं। "डिंगल" के प्रमुख कवियों में बादर, प्रिथीराज, ईसरदास जी, दुरसा जी आढा, करणीदान कविया, मंछाराम सेवक, बाँकीदास आशिया, किशन जी आढा, मिश्रण कवि सूर्यमल्ल और महाराजा चतुरसिंह जी हैं। अंतिम कवि की रचनाएँ वस्तुत: कृत्रिम डिंगल शैली में न होकर कश्म मेवाड़ी बोली में है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/डिंगल" से प्राप्त