"चार्ल्स पंचम": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''चार्ल्स पंचम''' ({{lang-nl|Karel}}, {{lang-de|Karl}}, {{lang-es|Carlos}}, {{lang-it|Carlo}}; 24 फरवरी 1500 - 21 सितंबर 15...
(कोई अंतर नहीं)

04:32, 8 मई 2021 का अवतरण

चार्ल्स पंचम (डच: Karel, जर्मन: Karl, स्पेनी: Carlos, इतालवी: Carlo; 24 फरवरी 1500 - 21 सितंबर 1558) 1519 से 1556 तक ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक (शासक) और पवित्र रोमन सम्राट, 1516 से 1556 तक स्पेन के राजा और 1506 से 1555 तक बरगंडी के ड्यूक के रूप में नीदरलैंड के स्वामी थे। वह 16वीं शताब्दी की पहली छमाही के दौरान उभरते हैबसबर्ग राजवंश के प्रमुख थे। यूरोप में उनके प्रभुत्व में था, पवित्र रोमन साम्राज्य जिसमें जर्मनी से उत्तरी इटली तक के क्षेत्र थे। उनका उनके राजवंश की वंशानुगत भूमि ऑस्ट्रिया और नीदरलैंड पर प्रत्यक्ष शासन था। जब्कि नेपल्स, सिसिली और सार्डिनिया के दक्षिणी इतालवी राज्यों के साथ एकीकृत स्पेन भी उन्हीं का राज्य था। इसके अलावा, उनके शासनकाल में अमेरिका में लंबे समय तक चलने वाले स्पेनिश और अल्पकालिक जर्मन उपनिवेश शामिल थे।

चार्ल्स का जन्म फ़्लैंडर्स काउंटी में हैब्सबर्ग राजवंश के फ़िलिप प्रथम (मैक्सिमिलियन प्रथम, पवित्र रोमन सम्राट और मैरी ऑफ बरगंडी के बेटे) और जोआना ऑफ कास्टाइल (कास्टाइल के इसाबेला प्रथम और आरागॉन के फर्डिनेंड द्वितीय की बेटी) के रूप में हुआ था। चार्ल्स अपने दादा-दादी एवं नाना नानी के परम उत्तराधिकारी बने। उन्हें अपने परिवार के सभी राज्य कम उम्र में विरासत में मिले। 1506 में फ़िलिप की मृत्यु के बाद उन्हें बर्गंडियन नीदरलैंड विरासत में मिला, जो मूल रूप से उनकी नानी मैरी का अधिकारक्षेत्र था। 1516 में, वह अपनी माँ जोआना के साथ स्पेन के सह-सम्राट बने और इस तरह वह सयुंक्त स्पेन के पहला राजा थे। 1519 में अपने दादा मैक्सिमिलियन की मृत्यु पर, उन्हें ऑस्ट्रिया विरासत में मिला और उन्हें पवित्र रोमन सम्राट के रूप में चुना गया।