"चित्रित धूसर मृद्भाण्ड संस्कृति": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
→‎खोज: छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 20:
 
== खोज ==
इस संस्कृति को पहली बार 1940 में खुदाई केेे दौरान [[अहिच्छत्र]] ([[बरेली जिला|बरेली जिले]]) में खोजा गया था। इसके बाद 1950-52 के दौरान बी.बी.लाल द्वारा हस्तिनापुर के पूर्ण उत्खनन से इस संस्कृति के संदर्भ में महत्वपुर्ण साक्ष्य मिलें। उस समय हस्तिनापुर में इस संस्कृति का कालांकन 1100-800 बी सी ई के बीच किया गया। हस्तिनापुुुर में लाल की परियोजनाा के बाद के अन्वेषणों से हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्य में सैकड़ों650 चित्रित धूसर मृदभांड संस्कृति के स्थल प्रकाश में आए। पाकिस्तान में खोजे गए स्थलों को छोड़कर भारत में अब तक इस संस्कृति से संबंधित लगभग 1161 पुरातात्विक स्थल खोजे जा चुके हैं।
 
==भौगोलिक विस्तार==
[[गंगा नदी|गंगा]],[[सतलुज नदी|सतलुज]] तथा [[घग्गर-हकरा नदी|घग्गर-हकरा]] नदियों के मैदान इस संस्कृति के केंद्रीय स्थल हैं।यह संस्कृति भारत के [[पंजाब (भारत)|पंजाब]], [[हरियाणा का इतिहास|हरियाणा]], उत्तर-पूर्वी [[राजस्थान का इतिहास|राजस्थान]], [[उत्तर प्रदेश]], पूर्व-उत्तरी भारत, पाकिस्तान के [[सिंध]] और दक्षिणी [[पंजाब (पाकिस्तान)|पंंजाब]] तथा नेपाल के कुछ क्षेत्रों तक विस्तरित है। उत्तर प्रदेश में अहिच्छत्र ,[[हस्तिनापुर]] [[कौशाम्बी जिला|,कौशांबी]] ,[[श्रावस्ती]] ,[[श्रंगवेरपुर|श्रृंगवेरपुर]] ,[[मथुरा ज़िला|मथुरा]] तथा बिहार में [[वैशाली|वैशाली,]] जम्मू में [[माँडा, जम्मू|मांडा,]] मध्यप्रदेश में [[उज्जैन का इतिहास|उज्जैन]], पंजाब में [[रोपड़|रोपड़,]]<nowiki/>राजस्थान में [[नोह]] और हरियाणाा में भगवानपुरा इस संस्कृति के प्रमुख स्थल हैं। इसका विस्तार क्षेत्र उत्तर में मांडा,दक्षिण में उज्जैन,पूर्व में [[तिलारकोट]] ([[नेपाल का इतिहास|नेपाल]]) और पश्चिम में [[लखियोपीर]] ([[सिंध]], पाकिस्तान) तक है। ऊपरी गंगा घाटी में यह संस्कृति अधिक संकेंद्रित है। मध्य और निचली गंगा घाटी में इस संस्कृति के स्थल सीमित मात्रा में पाए गए हैं जो बाद की अवधि के आरंभिक [[उत्तरी काली पोलीस वाले मृदभांड]] के सांस्कृतिक चरण से प्राप्त किए गए हैं। जिससेेे यह स्पष्ट होता है कि पूर्वी भारत में चित्रित धूसर मृदभांड संस्कृति का विस्तार देर से हुआ।