"चार्ल्स पंचम": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''चार्ल्स पंचम''' ({{lang-nl|Karel}}, {{lang-de|Karl}}, {{lang-es|Carlos}}, {{lang-it|Carlo}}; 24 फरवरी 1500 - 21 सितंबर 15...
 
विस्तार किया
पंक्ति 1:
'''चार्ल्स पंचम''' ({{lang-nl|Karel}}, {{lang-de|Karl}}, {{lang-es|Carlos}}, {{lang-it|Carlo}}; 24 फरवरी 1500 - 21 सितंबर 1558) 1519 से 1556 तक ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक (शासक) और [[पवित्र रोमन सम्राट]], '''चार्ल्स प्रथम''' के रूप में 1516 से 1556 तक स्पेन के राजा और 1506 से 1555 तक [[बरगंडी|बरगंडी के ड्यूक]] के रूप में नीदरलैंड के स्वामी थे। वह 16वीं शताब्दी की पहली छमाही के दौरान उभरते [[हैब्सबर्ग राजवंश|हैबसबर्ग राजवंश]] के प्रमुख थे। यूरोप में उनके प्रभुत्व में था, [[पवित्र रोमन साम्राज्य]] जिसमें जर्मनी से उत्तरी इटली तक के क्षेत्र थे। उनका उनके राजवंश की वंशानुगत भूमि ऑस्ट्रिया और [[नीदरलैंड]] पर प्रत्यक्ष शासन था। जब्कि नेपल्स, [[सिसिली]] और [[सार्डिनिया]] के दक्षिणी इतालवी राज्यों के साथ एकीकृत स्पेन भी उन्हीं का राज्य था। इसके अलावा, उनके शासनकाल में अमेरिका में लंबे समय तक चलने वाले स्पेनिश और अल्पकालिक जर्मन उपनिवेश शामिल थे।
 
== जीवनी ==
चार्ल्स का जन्म [[काउंटी ऑफ़ फ़्लैंडर्स|फ़्लैंडर्स काउंटी]] में हैब्सबर्ग राजवंश के फ़िलिप प्रथम (मैक्सिमिलियन प्रथम, पवित्र रोमन सम्राट और मैरी ऑफ बरगंडी के बेटे) और जोआना ऑफ कास्टाइल (कास्टाइल के इसाबेला प्रथम और आरागॉन के फर्डिनेंड द्वितीय की बेटी) के रूप में हुआ था। चार्ल्स अपने दादा-दादी एवं नाना नानी के परम उत्तराधिकारी बने। उन्हें अपने परिवार के सभी राज्य कम उम्र में विरासत में मिले। 1506 में फ़िलिप की मृत्यु के बाद उन्हें बर्गंडियन नीदरलैंड विरासत में मिला, जो मूल रूप से उनकी नानी मैरी का अधिकारक्षेत्र था। 1516 में, वह अपनी माँ जोआना के साथ स्पेन के सह-सम्राट बने और इस तरह वह सयुंक्त स्पेन के पहला राजा थे। 1519 में अपने दादा मैक्सिमिलियन की मृत्यु पर, उन्हें ऑस्ट्रिया विरासत में मिला और उन्हें पवित्र रोमन सम्राट के रूप में चुना गया।
 
[[पोप]] का साथ देते हुए चार्ल्स ने [[मार्टिन लूथर]] को डाइट ऑफ वर्म्स (1521) में समाज से बहिष्कृत कर दिया था। उसी वर्ष फ्रांस के [[फ्रांसिस प्रथम (फ्रांस का राजा)|फ्रांसिस प्रथम]] ने हैब्सबर्ग के क्षेत्रों से अपने को घिरा पाते हुए [[लोम्बार्डी]] में संघर्ष शुरू कर दिया जो पाविया की लड़ाई (1525) तक चला। प्रोटेस्टेंट मामला 1527 में फिर से उभरा क्योंकि रोम को चार्ल्स के विद्रोही सैनिकों ने उजाड़ दिया जिसमें से अधिकतर [[लूथरवाद]] पे विश्वास रखते थे। उनकी सेनाओं ने 1529 में [[तुर्क साम्राज्य|तुर्कों]] से [[वियना]] का बचाव किया। फिर भी, 40 के दशक की शुरुआत में हंगरी में [[बुडापेस्ट|बुडा]] को खो देने से उनकी उस्मानी-विरोधी नीतियों को निराशा मिली। इस बीच, लुथेरन श्माल्डिक लीग के इनकार ने एक युद्ध को जन्म दिया। यह लीग पवित्र रोमन साम्राज्य के प्रोटेस्टेंट राजकुमारों द्वारा चार्ल्स से अपनी सुरक्षा के लिये बनाई गई थी। शुरुआत में इस लीग को कई हारों का सामना करना पड़ा। हालाँकि, फ्रांस के हेनरी द्वितीय ने लूथरवाद को नए समर्थन की पेशकश की और ओटोमन साम्राज्य के 1520 से शासक [[सुलेमान प्रथम|सुल्तान सुलेमान]] के साथ गठबंधन को मजबूत किया।
 
अंततः, चार्ल्स पंचम ने ऑग्सबर्ग के शांति समझौते को स्वीकार कर लिया और 1556 में राज-त्याग कर दिया। इससे स्पेन का राज उनके बेटे [[स्पेन के फ़िलिप द्वितीय|फ़िलिप द्वितीय]] को गया और उनके भाई फर्डिनैंड प्रथम को [[पवित्र रोमन सम्राट]] बनाया गया जो 1521 के बाद से चार्ल्स के नाम पर ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक थे। ड्युची ऑफ़ मिलान और हैब्सबर्ग नीदरलैंड को व्यक्तिगत रूप से स्पेन के राजा के ऊपर छोड़ा गया लेकिन वह पवित्र रोमन साम्राज्य का हिस्सा बने रहे। 1700 में स्पैनिश हैब्सबर्ग के विलुप्त होने तक हैब्सबर्ग के दोनों राजवंशों का गठजोड़ रहा। 1557 में, चार्ल्स एक मठ में सेवानिवृत्त हुए और एक साल बाद उनकी मृत्यु हो गई।