"अरुणाचल प्रदेश": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 47:
अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा होती है (160 से 80 इंच (2000 से 4000 मिमी वार्षिक)। अधिकतर वर्षा मई और सितंबर के बीच होती है। पहाड़ और इनकी ढलानें अल्पाइन, समशीतोष्ण और उपविषुवतीय वृक्षों के जंगलों से ढकी हैं। यहाँ बौना रॉडॉडेन्ड्रोन, ओक, चीड़, मैप्ले, फर और जुनिपर के वृक्षों के साथ साल और सागौन जैसे मुख्य आर्थिक प्रजाति के वृक्ष भी पाये जाते हैं।
 
== जनसांख्यिकी ==
== जनसाँख्यिकी ==
[[File:Nishi tribal lightened.jpg|left|thumb|200px|निशि जनजाति का एक पुरुष अपनी पारम्परिक वेशभूषा में।]]
63% अरुणाचल वासी 19 प्रमुख [[जनजाति|जनजातियों]] और 85 अन्य जनजातियों से संबद्ध हैं। इनमें से अधिकांश या तो तिब्बती-बर्मी या ताई-बर्मी मूल के हैं। बाकी 35 % जनसंख्या आप्रवासियों की है, जिनमें 31000 [[बाङ्ला भाषा|बंगाली]], [[बोडो]], हजोन्ग, [[बांग्लादेश]] से आये [[चकमा लोग|चकमा]] [[शरणार्थी]] और पड़ोसी [[असम]], [[नागालैण्ड|नागालैंड]] और भारत के अन्य भागों से आये प्रवासी शामिल हैं। सबसे बडी़ जनजातियों में आदि, गालो, [[निशि]], खम्ति, मोंपा और अपातनी प्रमुख हैं।
 
राज्य की साक्षरता दर 1991 में 41.59 % से बढ़कर 54.74 % हो गयी। 487796 व्यक्ति साक्षर है। भारत सरकार की 2001 की जनगणना के आंकड़ोंआँकड़ों से पता चलता है कि अरुणाचल की 20% जनसंख्या के प्रकृतिधर्मी हैं, जो जीववादी धर्म जैसे डोन्यी-पोलो और [[रन्गफ्राह]] का पालन करते है। मिरि और नोक्ते लोगों को मिलाकर 29 प्रतिशत [[हिन्दू धर्म|हिंदू]] हैं।<ref>{{cite web|url=https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/how-churches-in-arunachal-pradesh-are-facing-resistance-over-conversion-of-tribals/articleshow/61703687.cms|title=How churches in Arunachal Pradesh are facing resistance over conversion of tribals|access-date=24 नवंबर 2017|archive-url=https://web.archive.org/web/20171201122855/https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/how-churches-in-arunachal-pradesh-are-facing-resistance-over-conversion-of-tribals/articleshow/61703687.cms|archive-date=1 दिसंबर 2017|url-status=live}}</ref> राज्य की 13% जनसंख्या [[बौद्ध धर्म|बौद्ध]] है। तिब्बती बौद्ध धर्मपन्थ मुख्यतः [[तवांग]], पश्चिम कामेंग और [[तिब्बत]] से सटे क्षेत्रों में प्रचलित है। थेरावाद बौद्ध धर्मपन्थ का [[म्यान्मार|बर्मी सीमा]] के निकट रहने वाले समूहों द्वारा पालन किया जाता है। लगभग 19% आबादी [[ईसाई]] [[धर्म]]पन्थ की अनुयायी है।
 
== कृषि ==