"अरुणाचल प्रदेश": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 116:
 
इन पर्यटन स्थलों में दोन्यी-पोलो विद्या भवन, विज्ञान संस्थान, इन्दिरा गांधी उद्यान और अभियान्त्रिकी संस्थान प्रमुख हैं।
 
== पापुम पारे ==
[[चित्र:Nishi tribal from Arunachal - Diganta Talukdar.jpg|150px|अंगूठाकार|निशि जनजाति का पुरुष]]
'''पापुम पारे''', अरूणाचल प्रदेश का अत्यन्त सुन्दर स्थान है। इसका मुख्यालय [[युपिआ|यूपिया]] में स्थित है। यह ईटानगर से 20 कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। पापुम पेर हिमालय की तराई में बसा हुआ है। इस कारण पर्यटक यहाँ पर अनेक चोटियों को देख सकते हैं। चोटियों के अलावा पर्यटक यहाँ पर अनेक जंगलों, नदियों और पर्यटक स्थलों को भी देख सकते हैं।
 
;परिचय
इसकी उत्तरी दिशा में कुरूंग कुमे, पूर्व में निचला सुबांसिरी, पश्चिम में पूर्वी कमेंग और दक्षिण में असम स्थित है। यहाँ पर निशी जाति के लोग रहते हैं। यह अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं। निशी के अलावा यहाँ पर मिकीर जाति भी रहती है। निशी जाति के लोग इण्डो-मंगोल प्रजाति से संबंध रखते हैं और इनकी भाषा तिब्बत-बर्मा भाषा परिवार से संबंधित है। निशी जाति के लोग फरवरी के पहले हफ्ते में अपना उत्सव भी मनाते हैं। इस उत्सव का नाम न्योकुम है। यहाँ पर अनेक पर्यटन स्थल भी हैं। इन पर्यटन स्थलों की यात्रा करना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।
;पर्यटन स्थल
पापुम पेर में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। इसके अधिकतर पर्यटन स्थल ईटानगर, दोईमुख, सिगेली और किमीन में स्थित है। इन पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए पर्यटकों को अरूणाचल प्रदेश के सरकारी कार्यालयों से परमिट लेना पड़ता है।
 
== इतिहास ==