"चित्रित धूसर मृद्भाण्ड संस्कृति": अवतरणों में अंतर

श्रेणियों में जुड़ा
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
संदर्भ जोड़ा
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 28:
चित्रित धूसर मृदभांड संस्कृति के बर्तन अपने पूर्ववर्ती संस्कृतियों से काफी अलग प्रकार की शैली प्रदर्शित करते हैं। इस संस्कृति के सभी स्थल कुछ क्षेत्रीय विविधताओं के साथ समरूपी हैं।इस संस्कृति के प्रमुख बर्तन कटोरे तथा थालियाँ हैं। पंजाब के रोपड़ जिले से एक लोटा भी प्राप्त हुआ है तथा कुछ बड़े आकार के बर्तन जैसे घड़े और अवतल किनारे वाले कटोरे भी प्राप्त हुए हैं।इन मृद्भांडों में मेज पर खाने के बर्तनों की अधिकता है जो संभवतः धनी वर्ग के लोगो द्वारा उपयोग किया जाता था।इस काल में काली परत वाले मृद्भाण्ड, चित्रहीन स्लेटी मृद्भाण्ड तथा काले और लाल मृद्भाण्ड भी प्रचलन में थे तथा चित्रित धूसर मृदभांड कुल बर्तनों का एक छोटा हिस्सा थे।
 
यह बर्तन तेज चाक पर अच्छी प्रकार से गूंदी हुई मिट्टी से बनाए जाते थे। मिट्टी चिकनी होती थी और बर्तनों का आधार काफी पतला बनाया जाता था। इनका पृष्ठभाग चिकना है तथा रंग धूसर से लेकर राख के रंग के बीच है।पकाने से पहले बर्तनों के आंतरिक और बाहरी सतह पर एक चिकनी परत लगाई जाती थी। इन बर्तनों को काले रंग के डिजाइनों से अलंकृत किया जाता था। 50 से अधिक सजावटी पैटर्न की पहचान की गई है जिनमें से खड़े ,आडे़-तिरछे रेखा,बिन्दू समूह, वृत, अर्धवृत व स्वस्तिक चिन्ह प्रमुख हैं। यह चित्रण अधिकांशतः बाहरी सतह पर मिलते हैं परंतु कुछ बर्तनों में अंदर की सतह पर भी सजावट हैं। बर्तनों को पकाने से पहले अलंकृत किया जाता था। इस संस्कृति के लोगों ने बर्तनों को मनचाहा रंग देने के लिए एक बहुत ही उन्नत और नवीन तकनीक का प्रयोग किया जिससे उनकी रचनात्मक कुशलता और विशेषज्ञता का पता चलता है।बर्तनों को 600 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर लगातार कम होती आँच के साथ पकाया जाता था जिससे कि समान तापमान पर नहीं पक पाने के कारण बर्तनों का रंग लाल के बजाय धूसर या राख के रंग का हो जाता था तथा एक समान तथा सपाट स्लेटी रंग प्राप्त होता था। इससे यहां के लोगों की नवाचारी प्रवृत्ति का पता चलता है।<ref>{{Cite book|title=भारत का इतिहास-1|last=राय|first=डाॅ. सिद्धार्थ शंकर|publisher=इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय|year=2020|isbn=978-93-89969-68-9|location=नई दिल्ली|pages=199-200}}</ref>