"स्पेन के फ़िलिप द्वितीय": अवतरणों में अंतर

Adding 1 book for सत्यापनीयता (20210513)) #IABot (v2.0.8) (GreenC bot
एक सन्दर्भ
पंक्ति 36:
फ़िलिप के राज में हर साल स्पेन से लगभग 9,000 सैनिकों की भर्ती की जाती थी, जो संकट के वर्षों में 20,000 से अधिक हो जाते थे। 1568 में फ़िलिप के राज के विरुद्ध नीदरलैंड में विद्रोह शुरू हुआ जो [[नीदरलैंड|उत्तरी प्रांतों]] में विशेष रूप से केंद्रित था। यह उनकी कठोर नीतियों के कारण और बढ़ता रहा और आखिर 1580 में नीदरलैंड के सत्रह प्रांतों में से उत्तरी प्रांत स्वतंत्र में होने में सफल रहे। फ़िलिप ने इस विद्रोह को कुचलने की बहुत कोशिश की जिसमें नीदरलैंड के नेता विलियम दी साइलेंट को मारने के लिये इनाम भी देना शामिल रहा। लेकिन फ़िलिप की बढ़ती आर्थिक परेशानियों के विपरीत, नीदरलैंड की बढ़ती आर्थिक ताकत के कारण डचों को स्पेनिश पर फायदा होता रहा। 1648 में स्पेन ने इस वास्तविक स्वतंत्रता को मान्यता दे दी।
 
1578 में पुर्तगाल के राजा सेबेस्टियन उत्तरी अफ्रीका में एक लड़ाई में बिना वंशजों के बिना गुजर गए। उनके दादा, बुजुर्ग कार्डिनल हेनरी अगले राजा बने। लेकिन हेनरी का भी कोई वंशज नहीं था। फ़िलिप ने तब पुर्तगाल में प्रवेश किया और सितंबर 1580 में पुर्तगाली सिंहासन ग्रहण कर लिया। 1581 में उन्हें पुर्तगाल के फ़िलिप प्रथम के रूप में ताज पहनाया गया। इसने व्यापक [[पुर्तगाली साम्राज्य]] पर फ़िलिप को नियंत्रण दे दिया।<ref>Nascimiento Rodrigues/Tessaleno Devezas p.122</ref>
 
=== सिंहासन का उत्तराधिकारी ===