"थार मरुस्थल": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 42:
}}
[[चित्र:Thar Desert.JPG|right|thumb|300px|थर मरुस्थल का दृष्य]]
'''थर मरुस्थल''' (Thar Desert), जो '''महान भारतीय मरुस्थल''' (Great Indian Desert) भी कहलाता है, [[भारतीय उपमहाद्वीप]] के पश्चिमोत्तरी भाग में विस्तारित एक शुष्क व [[मरुस्थल]] क्षेत्र है। यह [[भारत]] और [[पाकिस्तान]] में 200,000 किमी<sup>2</sup> (77,000 वर्ग मील) पर विस्तारित है। यह विश्व का 17वाँ सबसे बड़ा मरुस्थल है और 9वाँ सबसे बड़ा गरम [[उपोष्णकटिबन्ध|उपोष्णकटिबन्धीय]] मरुस्थल है। थर का 85% भाग भारत और 15% भाग पाकिस्तान में है।<ref name="Sinha1996">Sinha, R. K., Bhatia, S., & Vishnoi, R. (1996). "Desertification control and rangeland management in the Thar desert of India". RALA Report No. 200: 115–123.</ref>

थर का 60% से अधिक भाग [[राजस्थान]] राज्य में आता है, हालांकि यह मरुस्थल [[गुजरात]], [[पंजाब]], [[हरियाणा]] और पाकिस्तान के [[सिन्ध]] प्रान्त में भी फैला हुआ है।<ref>Sharma, K. K. and S. P. Mehra (2009). "The Thar of Rajasthan (India): Ecology and Conservation of a Desert Ecosystem". Chapter 1 in: Sivaperuman, C., Baqri, Q. H., Ramaswamy, G., & Naseema, M. (eds.) ''Faunal ecology and conservation of the Great Indian Desert''. Springer, Berlin Heidelberg.</ref> पाकिस्तान के [[पंजाब, पाकिस्तान|पंजाब]] प्रान्त में थर [[चोलिस्तान]] में विस्तारित है। थर का पश्चिमी भाग मरुस्थली कहलाता है और बहुत शुष्क है, जबकि पूर्वी भाग में कभी-कभी हलकी वर्षा हो जाती है और कम रेत के टीले पाए जाते हैं।<ref>Sharma, K. K., S. Kulshreshtha, A. R. Rahmani (2013). ''Faunal Heritage of Rajasthan, India: General Background and Ecology of Vertebrates''. Springer Science & Business Media, New York.</ref> अरावली पहाड़ी के पश्चिमी किनारे पर थर मरुस्थल स्थित है। यह मरुस्थल बालू के टिब्बों से ढँका हुआ एक तरंगित मैदान है।
 
== जलवायु ==