"कैल्सियम": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 59:
 
हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम सहित कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन सब्जियों को सलाद के रूप में कच्चा भी खाया जा सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए सब्जियों का सूप भी जरूरी है। रोजाना ताजी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए।
 
=== सैल्मन ===
 
कैल्शियम युक्त भोजन की बात करें तो सबसे ज्यादा कैल्शियम डिब्बाबंद सालमन में पाया जाता है। डिब्बाबंद सालमन की हड्डी में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। सालमन को डिब्बे में पूरी तरह से सील कर दिया जाता है, जिसके कारण सालमन की हाड़ियाँ नरम हो जाती हैं, और उन्हें सालमन के साथ अच्छी तरह से मसला जा सकता है। अगर आप सीधे सालमन नहीं खा सकते हैं, तो सालमन केक खाएं। वैसे सालमन केक बाजार में आसानी से मिल जाती है, यह कैल्शियम से भरपूर होता है।
 
=== काला गुड़ ===
 
कैल्शियम युक्त भोजन की बात करें तो काला गुड़ भी इसी श्रेणी में आता है। कैल्शियम के अलावा काला गुड़ में आयरन, मिनरल्स और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ का स्वाद मीठा होता है। काला गुड़ के इस्तेमाल से तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं। ब्राउन शुगर बनाने के लिए काले गुड़ का उपयोग किया जाता है। इसे आप तवे पर डालकर भी खा सकते हैं। गुड़ में छिपा है अच्छी सेहत का राज, इसलिए इसे जरूर खाएं।
 
=== दूध ===
 
दूध को कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। बच्चों को बचपन से ही दूध पिलाया जाता है, जिससे उनकी हड्डियां मजबूत रहती हैं। दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है। रोजाना एक से दो गिलास दूध पीना चाहिए। जो बच्चे सादा दूध नहीं पीते हैं तो उन्हें चॉकलेट दूध दें। चॉकलेट दूध पीने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है।
 
=== चिया सीड्स ===
 
रोजाना चिया सीड्स खाने से हमारे शरीर को 18% कैल्शियम मिलता है। चिया सीड्स को कच्चा और पका दोनों तरह से खाया जा सकता है। चिया सीड्स के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। वजन घटाने और स्वस्थ दिल के लिए भी चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। आपको बता दे की प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
== चित्र ==