"बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय": अवतरणों में अंतर

टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 29:
 
== रचनाएँ ==
बंकिमचंद्र चटर्जी की पहचान बांग्ला कवि, उपन्यासकार, लेखक और पत्रकार के रूप में है। उनकी प्रथम प्रकाशित रचना [[राजमोहन्स वाइफ]] थी। इसकी रचना [[अंग्रेजी]] में की गई थी। उनकी पहली प्रकाशित बांग्ला कृति '[[दुर्गेशनंदिनी]]' मार्च १८६५(1865) में छपी थी। यह एक रूमानी रचना है। दूसरे उपन्यास
[कपालकुंडला]] (1866) को उनकी सबसे अधिक रूमानी रचनाओं में से एक माना जाता है। उन्होंने 1872 में मासिक पत्रिका [[बंगदर्शन]] का भी प्रकाशन किया। अपनी इस पत्रिका में उन्होंने [[विषवृक्ष]] (1873) उपन्यास का क्रमिक रूप से प्रकाशन किया। [[कृष्णकांतेर विल]] में चटर्जी ने अंग्रेजी शासकों पर तीखा व्यंग्य किया है।