"निबन्ध": अवतरणों में अंतर

निबंध के प्रकार जोड़े है
टैग: Reverted
पंक्ति 37:
 
== निबंध के प्रकार ==
'''विचारात्मक निबंध''' – उपरोक्त निबंध शैली के अंतर्गत किसी विषय का स्पष्टीकरण विभिन्न प्रकार के प्रमाण और तर्क देते हुए किया जाता है। प्रायः इन निबंधों की शैली भी गंभीर हुआ करती है। इसमें निबंध लेखन के दौरान विषय का स्पष्टीकरण और प्रतिपादन करने के लिए आगमन और निर्गमन शैली का प्रयोग किया जाता है। सामान्यतः इन निबंध के अंतर्गत एक लेखक संपूर्ण रूप से अपने विचार व्यक्त करता है।
 
'''भावनात्मक निबंध''' – जिन निबंधों में विचारों के स्थान पर भावों की प्रधानता रहती है, उन्हें भावनात्मक निबंध कहते हैं। इन निबंधों में लेखक किसी विषय का तर्क और प्रमाणों के आधार पर विवेचन नहीं करते, अपितु अपनी अनुभूतियों और भावों को व्यक्त करने पर बल दिया करते हैं। इन निबंधों में भावुकता का अधिक पुट रहता है।
 
'''आत्मकथात्मक निबंध''' - निबंध जिनके अंतर्गत आत्मकथा लिखी जाती हैं। जैसे कभी कोई निबंधकार किसी वस्तु की जगह लेकर उसकी आत्मकथा निबंध के रूप मे लिखता है। तो वह आत्मकथात्मक निबंध कहलाता है। उदाहरण के लिए जैसे [https://www.hindiansh.com/2021/06/pustak-ki-atmakatha-in-hindi.html?m=1 पुस्तक की आत्मकथा] निबंध पढ़ सकते हैं।
 
'''वर्णनात्मक निबंध''' – उपरोक्त निबंधों में प्रकृति, नगर, ग्राम, खेल, यात्रा और युद्ध इत्यादि के बारे में वर्णित किया जाता है। ये निबंध मूल रूप से सूचनात्मक हुए करते हैं। इनमें लेखक विषय संबंधी स्पष्टता और पूर्ण विवरण का उल्लेख करते हैं।<ref>{{Cite web|url=https://gurukul99.com/nibandh-lekhan-in-hindi|title=Nibandh Lekhan - निबंध के भाग, तत्व और प्रकार [50+ निबंध]|language=en-US|access-date=2021-07-12}}</ref>