छो
सम्पादन सारांश नहीं है
Content deleted Content added
आशीष भटनागर (वार्ता | योगदान) No edit summary |
छोNo edit summary |
||
पंक्ति 16:
(13) [[तारककाय]]]]
[[File:Animal mitochondrion diagram hi.svg|thumb|right|आक्सी श्वसन का क्रिया स्थल, [[माइटोकान्ड्रिया]]]]
'''माइटोकॉण्ड्रिया''' [[जीवाणु]] एवं [[नील हरित शैवाल]] को छोड़कर शेष सभी सजीव [[पादप]] एवं [[जंतु]] [[कोशिकाओं]] के [[कोशिका द्रव]] में अनियमित रूप से बिखरे हुए द्वीप-एकक पर्दा युक्त अंगाणुओं को कहते हैं। कोशिका के अंदर [[सूक्ष्मदर्शी]] की सहायता से देखने में ये गोल, लम्बे या अण्डाकार दिखते हैं।<ref name="हिन्दुस्तान">[http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-77672.html माइटोकॉण्ड्रिया ]।हिन्दुस्तान लाइव।{{हिन्दी चिह्न}}।[[२४अक्तूबर]],[[२००९]]</ref>
[[श्वसन]] की क्रिया प्रत्येक जीवित कोशिका के कोशिका द्रव्य (साइटोप्लाज्म) एवं माइटोकाण्ड्रिया में सम्पन्न होती है। श्वसन सम्बन्धित प्रारम्भिक क्रियाएँ साइटोप्लाज्म में होती है तथा शेष क्रियाएँ माइटोकाण्ड्रियाओं में होती हैं। चूँकि क्रिया के अंतिम चरण में ही अधिकांश [[ऊर्जा]] उत्पन्न होती हैं। इसलिए माइटोकाण्ड्रिया को कोशिका का श्वसनांग या शक्ति गृह (पावर हाउस) कहा जाता है। जीव विज्ञान की प्रशाखा कोशिका विज्ञान या सेल-बायोलॉजी (साइटोलॉजी) इस विषय में विस्तार से वर्णन उपलब्ध कराती है। [[अमेरिका]] के [[शिकागो विश्वविद्यालय]] के डॉ. सिविया यच. बेन्स ली एवं नार्मण्ड एल. हॉर और ''रॉकफैलर इन्स्टीटय़ूट फॉर मेडीकल रिसर्च'' के डॉ.अलबर्ट क्लाड ने विभिन्न प्राणियों के जीवकोषों से माइटोकॉण्ड्रिया को अलग कर उनका गहन अध्ययन किया है। उनके अनुसार माइटोकॉण्ड्रिया की रासायनिक प्रक्रिया से शरीर के लिए पर्याप्त ऊर्जा-शक्ति भी उत्पन्न होती है।<ref name="हिन्दुस्तान"/> संग्रहीत ऊर्जा का रासायनिक स्वरूप एटीपी ([[एडीनोसिन ट्राइफॉस्फेट]]) है। शरीर की आवश्यकतानुसार जिस भाग में ऊर्जा की आवश्यकता होती है, वहां अधिक मात्रा में माइटोकॉण्ड्रिया पाए जाते हैं।
|