"फ़ाहियान": अवतरणों में अंतर

छो Pmehta000 (Talk) के संपादनों को हटाकर रोहित साव27 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
[[चित्र:Faxian zhuan.JPG|thumb|220px|फ़ाहियान के यात्रा-वृत्तान्त का पहला पन्ना]]
[[चित्र:Faxian_at_Daishō-in_Temple.jpg|अंगूठाकार]]
'''फ़ाहियान''' या '''फ़ाशियान''' (<small>[[चीनी भाषा|चीनी]]: 法顯 या 法显, [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: Faxian या Fa Hien</small>; जन्म: ३३७ ई; मृत्यु: ४२२ ई अनुमानित) एक [[हान चीनी|चीनी]] [[बौद्ध धर्म|बौद्ध]] भिक्षु, यात्री, लेखक एवं अनुवादक थे जो ३९९ ईसवी से लेकर ४१२ ईसवी तक [[भारत]], [[श्रीलंका]] और आधुनिक [[नेपाल]] में स्थित [[गौतम बुद्ध]] के जन्मस्थल कपिलवस्तु धर्मयात्रा पर आए। उनका ध्येय यहाँ से बौद्ध ग्रन्थ एकत्रित करके उन्हें वापस [[चीन]] ले जाना था। उन्होंने अपनी यात्रा का वर्णन अपने वृत्तांत में लिखा जिसका नाम ''बौद्ध राज्यों का एक अभिलेख : चीनी भिक्षु फ़ा-शियान की बौद्ध अभ्यास-पुस्तकों की खोज में भारत और सीलोन की यात्रा'' था। उनकी यात्रा के समय भारत में [[गुप्त राजवंश]] के [[चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य]] का काल था और चीन में [[जिन राजवंश]] काल चल रहा था।
 
फाहियान [[पिंगगयांग]] का निवासी था जो वर्तमान [[शांसी]] प्रदेश में है। उसने छोटी उम्र में ही सन्यास ले लिया था। उसने बौद्ध धर्म के सद्विचारों के अनुपालन और संवर्धन में अपना जीवन बिताया। उसे प्रतीत हुआ कि [[विनयपिटक]] का प्राप्य अंश अपूर्ण है, इसलिए उसने भारत जाकर अन्य धार्मिक ग्रंथों की खोज करने का निश्चय किया।