"मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 17:
 
== जीवन परिचय ==
 
[[चित्र:Visvesvarayya.jpg|अंगूठाकार|वयोवृद्ध डॉ विश्वेश्वरैया]]
विश्वेश्वरैया का जन्म [[मैसूर]] ([[कर्नाटक]]) के [[कोलार]] जिले के [[चिक्काबल्लापुर]] तालुक में 15 सितंबर 1860 को एक [[तेलुगू भाषा|तेलुगु]] परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम श्रीनिवास शास्त्री तथा माता का नाम वेंकाचम्मा था। पिता [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] के विद्वान थे। विश्वेश्वरैया ने प्रारंभिक शिक्षा जन्मस्थान से ही पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने [[बंगलौर|बंगलूर]] के सेंट्रल कॉलेज में प्रवेश लिया। लेकिन यहां उनके पास धन का अभाव था। अत: उन्हें टयूशन करना पड़ा। विश्वेश्वरैया ने 1881 में बीए की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया। इसके बाद मैसूर सरकार की मदद से [[अभियान्त्रिकी|इंजीनियरिंग]] की पढ़ाई के लिए [[पुणे|पूना]] के [[अभियांत्रिकी महाविद्यालय, पुणे|साइंस कॉलेज]] में दाखिला लिया। 1883 की एलसीई व एफसीई (वर्तमान समय की [[बीई]] उपाधि) की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपनी योग्यता का परिचय दिया। इसी उपलब्धि के चलते महाराष्ट्र सरकार ने इन्हें [[नासिक]] में सहायक इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया।