"उत्तर प्रदेश": अवतरणों में अंतर

→‎यातायात और परिवहन: चित्र लगाया/चित्रदीर्घा
→‎यातायात और परिवहन: लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 210:
| caption2 = लखनऊ में स्थित [[अमौसी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र|चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र]] का द्वितीय टर्मिनल।
}}
 
राज्य में देश में एक विशाल और बहुविध परिवहन प्रणाली है, जिसके अंतर्गत देश का सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क भी है। उत्तर प्रदेश अपने नौ पड़ोसी राज्यों और भारत के लगभग सभी अन्य हिस्सों से [[राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत)|राष्ट्रीय राजमार्गों]] के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कुल ४२ राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य में हैं, जिनकी लंबाई ४,९४२ किमी (भारत में राजमार्गों की कुल लंबाई का ९.६%) है। [[उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम]] की स्थापना १९७२ में राज्य में सस्ती, विश्वसनीय और आरामदायक परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए की गई थी और यह पूरे देश में लाभ में चलने वाला एकमात्र राज्य परिवहन निगम है। राज्य के सभी नगर [[उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची|राज्य राजमार्गों]] से जुड़े हुए हैं, और सभी जनपद मुख्यालयों को फोर लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है जो राज्य के भीतर प्रमुख केंद्रों के बीच यातायात ले जाती हैं।
 
राज्य के प्रमुख शहर व नगर सड़कों व रेल सम्पर्क से जुड़े हैं, फिर भी आमतौर पर सड़कों की स्थिति ख़राब है और रेल की पटरियों की भिन्न लाइनों (बड़ी और छोटी) के बीच सामंजस्य न होने के कारण रेल प्रणाली भी प्रभावित हुई है। लखनऊ उत्तरी नेटवर्क का मुख्य जंक्शन है। उत्तर प्रदेश के मुख्य नगर वायुमार्ग द्वारा दिल्ली व भारत के अन्य शहरों से जुड़े हुए हैं। राज्य के भीतर के परिवहन तंत्र में गंगा, यमुना और घाघरा नदियों की अंतर्देशीय जल परिवहन व्यवस्था भी शामिल है।