"उत्तर प्रदेश": अवतरणों में अंतर

→‎परिवहन: लेख का विस्तार किया गया
→‎खेल: लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 337:
== खेल ==
[[चित्र:Dhyan Chand closeup.jpg|अंगूठाकार|175px|'हॉकी का जादूगर' कहलाने वाले [[मेजर ध्यानचंद]] का जन्म उत्तर प्रदेश के [[इलाहाबाद]] में हुआ था।]]
उत्तर प्रदेश के पारंपरिक खेलों में [[कुश्ती]], [[तैराकी]], [[कबड्डी]] और स्थानीय पारंपरिक नियमों के अनुसार आधुनिक उपकरणों के बिना खेले जाने वाले ट्रैक-स्पोर्ट्स या [[जलक्रीड़ाओं की सूची|जलक्रीड़ाऐं]] शामिल हैं, जो अब मुख्यतः मनोरंजन के लिए खेले जाते हैं। कुछ पारम्परिक खेल युद्धकौशल प्रदर्शित करने के लिए खेले जाते थे, जिनमें तलवार या पाटे का उपयोग होता है। संगठित संरक्षण और अपेक्षित सुविधाओं की कमी के कारण, ये खेल ज्यादातर व्यक्तियों के शौक या स्थानीय प्रतिस्पर्धी आयोजनों के रूप में जीवित रहते हैं। आधुनिक खेलों में, [[मैदानी हॉकी]] लोकप्रिय है और उत्तर प्रदेश ने भारत के कुछ बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिनमें [[ध्यानचंद]] और हाल ही में नितिन कुमार और ललित कुमार उपाध्याय शामिल हैं।
 
[[चित्र:Green Park Stadium Kanpur.jpg|अंगूठाकार|बाएँ|[[उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम]] का 'होम ग्राउंड' [[कानपुर]] का [[ग्रीन पार्क स्टेडियम]] है।]]
हाल के समय में, राज्य में मैदानी हॉकी की तुलना में [[क्रिकेट]] अधिक लोकप्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश ने फरवरी २००६ में [[रणजी ट्रॉफी]] के फाइनल मुकाबले में [[बंगाल क्रिकेट टीम|बंगाल]] को हराकर अपना पहला रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट जीता। राज्य से राष्ट्रीय टीम में भी नियमित रूप से तीन या चार खिलाड़ी होते ही हैं। [[कानपुर]] का [[ग्रीन पार्क स्टेडियम]] राज्य का सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त क्रिकेट स्टेडियम है, जिसने भारत की कुछ प्रसिद्ध विजयें देखी है। यह [[उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम]] का 'होम ग्राउंड' भी है। [[उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ]] (यूपीसीए) का मुख्यालय भी कानपुर में ही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ५०,००० दर्शकों की क्षमता वाला [[इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ|एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम]] है। लगभग २०,००० दर्शकों की क्षमता वाला [[शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स|ग्रेटर नोएडा क्रिकेट स्टेडियम]] एक और नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है।
 
== परिवहन ==