"उत्तर प्रदेश": अवतरणों में अंतर

→‎खेल: लेख का विस्तार किया गया
→‎खेल: लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 341:
[[चित्र:Green Park Stadium Kanpur.jpg|अंगूठाकार|बाएँ|[[उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम]] का 'होम ग्राउंड' [[कानपुर]] का [[ग्रीन पार्क स्टेडियम]] है।]]
हाल के समय में, राज्य में मैदानी हॉकी की तुलना में [[क्रिकेट]] अधिक लोकप्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश ने फरवरी २००६ में [[रणजी ट्रॉफी]] के फाइनल मुकाबले में [[बंगाल क्रिकेट टीम|बंगाल]] को हराकर अपना पहला रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट जीता। राज्य से राष्ट्रीय टीम में भी नियमित रूप से तीन या चार खिलाड़ी होते ही हैं। [[कानपुर]] का [[ग्रीन पार्क स्टेडियम]] राज्य का सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त क्रिकेट स्टेडियम है, जिसने भारत की कुछ प्रसिद्ध विजयें देखी है। यह [[उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम]] का 'होम ग्राउंड' भी है। [[उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ]] (यूपीसीए) का मुख्यालय भी कानपुर में ही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ५०,००० दर्शकों की क्षमता वाला [[इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ|एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम]] है। लगभग २०,००० दर्शकों की क्षमता वाला [[शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स|ग्रेटर नोएडा क्रिकेट स्टेडियम]] एक और नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है।
 
[[ग्रेटर नोएडा]] में स्थित [[बुद्ध अन्तरराष्ट्रीय परिपथ]] पर ३० अक्टूबर २०११ को भारत की पहली 'फॉर्मूला वन' ग्रैण्ड प्रिक्स का आयोजन हुआ था। ५.१४ किलोमीटर (३.१९ मील) लम्बे इस परिपथ जो जर्मन वास्तुकार और रेसट्रैक डिजाइनर हरमन टिल्के द्वारा अन्य विश्व स्तरीय रेस परिपथों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए डिजाइन किया गया था। हालांकि, दर्शकों की अनुपस्थिति और सरकारी समर्थन की कमी के कारण रद्द होने से पहले यह केवल तीन बार ही आयोजित हो पायी। उत्तर प्रदेश सरकार ने फॉर्मूला वन को खेल का दर्जा न देकर मनोरंजन माना, और इस कारण कस पर अतिरिक्त कर लगाया गया।
 
== परिवहन ==