"उत्तर प्रदेश": अवतरणों में अंतर

→‎शिक्षा: लेख का विस्तार किया गया
→‎शिक्षा: लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 374:
 
== शिक्षा ==
[[चित्र:JRHU - Main Building.jpg|अंगूठाकार|बाएँ|[[चित्रकूट]] में स्थित [[जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय|जराविवि]] विश्व में विकलांगों के लिए स्थापित सर्वप्रथम विशिष्टविश्वविद्यालय है।]]
उत्तर प्रदेश में शिक्षा की एक पुरानी परम्परा रही है, हालांकि ऐतिहासिक रूप से यह मुख्य रूप से कुलीन वर्ग और धार्मिक विद्यालयों तक ही सीमित थी। संस्कृत आधारित शिक्षा [[वैदिक सभ्यता|वैदिक]] से [[गुप्त राजवंश|गुप्त काल]] तक शिक्षा का प्रमुख हिस्सा थी। जैसे-जैसे विभिन्न संस्कृतियों के लोग इस क्षेत्र में आये, वे अपने-अपने ज्ञान को साथ लाए, और क्षेत्र में [[पालि भाषा|पाली]], [[फारसी]] और [[अरबी भाषा|अरबी]] की विद्व्त्ता आयी, जो ब्रिटिश उपनिवेशवाद के उदय तक क्षेत्र में हिंदू-बौद्ध-मुस्लिम शिक्षा का मूल रही। देश के अन्य हिस्सों की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी शिक्षा की वर्तमान स्कूल-टू-यूनिवर्सिटी प्रणाली की स्थापना और विकास का श्रेय विदेशी ईसाई मिशनरियों और [[ब्रिटिश साम्राज्य|ब्रिटिश औपनिवेशिक प्रशासन]] को जाता है। राज्य में विद्यालयों का प्रबंधन या तो सरकार द्वारा, या निजी ट्रस्टों द्वारा किया जाता है। [[केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड|सीबीएसई]] या [[इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन|आईसीएसई]] बोर्ड की परिषद से संबद्ध विद्यालयों को छोड़कर अधिकांश विद्यालयों में [[हिन्दी]] ही शिक्षा का माध्यम है। राज्य में [[भारत की शिक्षा प्रणाली|१०+२+३ शिक्षा प्रणाली]] है, जिसके तहत माध्यमिक विद्यालय पूरा करने के बाद, छात्र आमतौर पर दो साल के लिए एक इण्टर कॉलेज या [[माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश|उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद]] अथवा किसी केंद्रीय बोर्ड से संबद्ध उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला लेते हैं, जहाँ छात्र कला, वाणिज्य या विज्ञान - इन तीन धाराओं में से एक का चयन करते हैं। इण्टर कॉलेज तक की शिक्षा पूरी करने पर, छात्र सामान्य या व्यावसायिक डिग्री कार्यक्रमों में नामांकन कर सकते हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (नोएडा), ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज (लखनऊ), और स्टेप बाय स्टेप स्कूल (नोएडा) समेत उत्तर प्रदेश के कई विद्यालयों को देश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्थान दिया गया है।
 
[[चित्र:Chattar Manzil 2005.jpg|अंगूठाकार|[[लखनऊ]] में स्थित [[केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान]] एक स्वायत्त बहुविषयक अनुसंधान संस्थान है।]]
उत्तर प्रदेश में ४५ से अधिक विश्वविद्यालय हैं, जिसमें ५ [[केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय]], २८ राज्य विश्वविद्यालय, ८ [[मानित विश्वविद्यालय]], [[वाराणसी]] और [[कानपुर]] में २ [[भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान]], [[गोरखपुर]] और [[रायबरेली]] में २ [[अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान]], [[लखनऊ]] में १ [[भारतीय प्रबन्धन संस्थान]], इलाहाबाद में १ [[राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान]], इलाहाबाद और लखनऊ में २ भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ में १ [[भारत के स्वायत्त विधि विद्यालय|राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय]] और इनके अतिरिक्त कई पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज और [[औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान]] शामिल हैं। राज्य में स्थित [[भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर]], [[भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) वाराणसी]], [[भारतीय प्रबंध संस्थान, लखनऊ]], [[मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद]], [[भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद]], [[भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ]], [[अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय]], [[संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान]], [[विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर]], [[किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय]], [[डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय]] और [[हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय]] जैसे संस्थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान के लिए विश्व भर में जाना जाता है। ऐसे संस्थानों की उपस्थिति राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करती है।
 
[[केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान]] की स्थापना [[संस्कृति मंत्रालय (भारत)|भारतीय संस्कृति मंत्रालय]] द्वारा एक स्वायत्त संगठन के रूप में की गई थी। [[जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय]] केवल विकलांगों के लिए स्थापित विश्व भर में एकमात्र विश्वविद्यालय है। १८८९ में स्थापित [[भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान]] पशुचिकित्सा और संबद्ध विधाओं के क्षेत्र में एक उन्नत अनुसंधान सुविधा है। बड़ी संख्या में भारतीय विद्वानों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शिक्षार्जन किया है। राज्य के भौगोलिक क्षेत्र में जन्म लेने, काम करने या अध्ययन करने वाले उल्लेखनीय विद्वानों में [[हरिवंश राय बच्चन]], [[मोतीलाल नेहरू]], [[हरीश चंद्र]] और [[इंदिरा गांधी]] शामिल हैं।
 
== पर्यटन ==