"दक्षिण कोरिया में हिन्दी": अवतरणों में अंतर

दक्षिण कोरिया में हिन्दी सीखने और पढ़ने की सुविधाएँ
नया लेख
(कोई अंतर नहीं)

18:02, 14 सितंबर 2021 का अवतरण

{{काम जारी)) दक्षिण कोरिया में हिन्दी एक लोकप्रिय भाषा है। यहाँ के लोग इस भाषा को सीखने में काफ़ी रुचि रखते हैं। हिन्दी' को सीखने के लिए कई दक्षिण कोरियाई नागरिक भारत आते हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल विश्वविद्यालय में लम्बे और अल्प अवधि के कोर्स पढ़ते हैं। [1]


देश में भाषा की शिक्षा की सुविधा

देश की राजधानी सियोल में स्थित हानकूक युनिवर्सिटी ऑफ़ फ़ारेन स्टडीज़ में एक हिन्दी विभाग है जहाँ कई प्रोफ़ेसर भारत से आकर हिन्दी पढ़ाते हैं। इसके अतिरिक्त बुसान में पुसान युनिवर्सिटी ऑफ़ फ़ारेन स्टडीज़ मौजूद है जहाँ एक हिन्दी विभाग मौजूद है। [1]

भारत सरकार के माध्यम से सुविधाएँ

हिन्दी के अध्ययन के लिए कोरिया गणराज्य को भारत सरकार के माध्यम से कई छात्रवृत्ति योजनाएँ मौजूद हैं। आगरा स्थित केन्द्रीय हिन्दी संस्थान में एक ऑडियो-विजुअल कार्यक्रम मौजूद है। इस की अवधि अगस्त से जून तक है।[1]

सन्दर्भ