"विकिपीडिया:चौपाल": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 1,273:
:::ओह, मैंने शीर्षक नहीं पढ़ा, मुझे लगा '''ध्वज' शब्द का प्रयोग किया जाए, वहाँ पर झंडा लिखना चाहिए'', मैंने ऐसा समझा। आप सदस्यों की सहमति लें तथा उसके बाद प्रबंधक नाम परिवर्तन कर देंगे। <b>[[User talk:Dineshswamiin|<span style="color: Green">Dinesh</span>]]</b> ([[User talk:Dineshswamiin|talk]]) 12:42, 2 सितंबर 2021 (UTC)
:लोग ध्वज नाम से खोजें या झंडा नाम से वे एक ही पृष्ठ पर पहुँचेंगें। मैने देखा है कि झंडा नाम भी लेख पर पुनर्निर्देशित है। इसलिए लोगों की पहुँच की समस्या का तर्क नाम बदलने के लिए काफी नहीं है। हम तिरंगा झंडा कहते हैं और राष्ट्र ध्वज। ऐसे में लेख का नाम दोनों में से कुछ भी हो सकता है। जल या पानी, हवा या वायु नाम हो इसके संबंध में फिलहाल कोई नीति नहीं है। सदस्य सहमति से नाम बदल सकते हैं। हालाँकि लेख पर पहुँचने या गूगल में खोजने के लिए इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। [[सदस्य:अनिरुद्ध कुमार|अनिरुद्ध कुमार]] ([[सदस्य वार्ता:अनिरुद्ध कुमार|वार्ता]]) 17:44, 3 सितंबर 2021 (UTC)
::हिंदी भाषा का उद्भव ही संस्कृत से हुआ है इसलिए हिंदी में बहुत से शब्द संस्कृत के ''' तत्सम''' शब्द हैं जो संस्कृत और हिंदी में समानता से उपयोग में लिए जाते हैं। ठीक इसी तरह बहुत से शब्द '''तद्भव''' शब्द हैं जो मूल संस्कृत से आये हैं और थोड़े बहुत बदलाव के साथ हिंदी में उपयोग में लिए जाते हैं। बाद में जब भारत में दूसरी संस्कृति से जुड़े लोगों का आगमन हुआ तब अन्य भाषाओं के शब्द भी आये और हिंदी ने उनका भी स्वीकार किया है। कुछ सदस्यों के द्वारा पिछली बार भी हिंदी से संस्कृत शब्दों को हटाने की चेष्टा हुई थी और कुछ सदस्यों के द्वारा हिंदी के देवनागरी अंको को हटाने की चेष्टा हुई थी और ऐसी कुचेष्टाओं ने हमेशा विवाद को जन्म दिया है। अतः आप से अनुरोध है कि आपको जो भी पसन्द आएं उनका प्रयोग अवश्य कीजिए किन्तु दूसरों को बदलने की कोशिश करने से विवाद से ज्यादा कुछ नहीं होता। सादर।--[[सदस्य:आर्यावर्त|आर्यावर्त]] ([[सदस्य वार्ता:आर्यावर्त|वार्ता]]) 06:34, 15 सितंबर 2021 (UTC)
 
== विकिमीडिया फाउंडेशन इस समुदाय का समर्थन करने के लिए हिंदी और बंगाली (द्विभाषी) में प्रवीण एक सामुदायिक सुविधाकर्ता को नियुक्त करना चाहती है ==