"साशिमी": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 2:
'''साशिमी''' ([[जापानी भाषा|जापानी]]: 刺身, साशीमी), एक [[जापान|जापानी]] व्यंजन है, जिसमें ताजी कच्ची मछली या मांस को पतले कतलों या टुकड़ों में काटा जाता है और अक्सर सोया सॉस के साथ खाया जाता है।<ref>{{Cite web |url=https://dictionary.cambridge.org/dictionary/english/sashimi |title=sashimi Meaning in the Cambridge English Dictionary |website=dictionary.cambridge.org |access-date=20 August 2018 |archive-url=https://web.archive.org/web/20180820105620/https://dictionary.cambridge.org/dictionary/english/sashimi |archive-date=20 August 2018 |url-status=live}}</ref>
==परोसने का ढंग==
औपचारिक जापानी भोजन में साशिमी को अक्सर सबसे पहले परोसा जाता है, लेकिन कई बार यह मुख्य भोजन भी हो सकता है, जहाँ इसे अलग-अलग कटोरे में चावल और मिसो सूप के साथ प्रस्तुत किया जाता है। जापानी रसोइये जापानी औपचारिक भोजन में साशिमी को बेहतरीन व्यंजन मानते हैं और अनुशंसा करते हैं कि इसे सबसे पहले खाया जाना चाहिए अन्यथा अन्य तीव्र स्वाद आपके तालू को प्रभावित कर सकते हैं।
 
साशिमी की तैयारी में कटे हुए समुद्री भोजन जो कि व्यंजन का मुख्य हिस्सा होता है को सजावट के ऊपर लपेटा जाता है। सजावट में मुख्य रूप से लम्बे लच्छों में कटी एशियाई सफेद मूली और डाइकॉन, होती हैं या फिर शिसो (पेरिला) नामक बूटी की सिर्फ एक पत्ती में लपेटा जाता है।
 
लोकप्रिय रूप से मछली से बनी सशिमी को सोया सॉस और मसालों जैसे कि वसाबी, कसे हुए ताजा अदरक और कसे हुए ताजा लहसुन के साथ और मांस से बनी साशिमी को पोंज़ू के साथ परोसा जाता है।
 
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}