"सुब्रह्मण्य भारती": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 14:
== जीवन ==
[[चित्र:EttayapuramBharathiHouse.png|right|thumb|300px|तमिलनाडु सरकार ने एट्टयपुरम स्थित भारती जी का पैतृक गृह का नवीकरण करके जनता के लिये खोल दिया है।]]
[[चित्र:Subramanya Bharathi with his wife Chellamma.jpg|right|thumb|250px|पत्नी चेल्लम्मा के साथ सुब्रमण्य भारती]]
भारती जी का जन्म भारत के दक्षिणी प्रान्त [[तमिल नाडु|तमिलनाडु]] के एक् गांव [[एट्टयपुरम्]] में एक तमिल [[ब्राह्मण]] परिवार में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय विद्यालय में ही हुई। मेधावी छात्र होने के नाते वहां के राजा ने उन्हें ‘''भारती''’ की उपाधि दी। जब वे किशोरावस्था में ही थे तभी उनके माता-पिता का निधन हो गया। उन्होंने सन् १८९७ में अपनी चचेरी बहन चेल्लमल के साथ [[विवाह]] किया। वे बाहरी दुनिया को देखने के बड़े उत्सुक थे। विवाह के बाद सन् १८९८ में वे उच्च शिक्षा के लिये [[वाराणसी|बनारस]] चले गये। अगले चार वर्ष उनके जीवन में ‘‘खोज’’ के वर्ष थे।