"भवानी": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
No edit summary टैग: Manual revert Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
संजीव कुमार (वार्ता | योगदान) छो Rajput Maratha (Talk) के संपादनों को हटाकर रोहित साव27 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया टैग: वापस लिया |
||
पंक्ति 1:
{{wikify}}[[शिव]] की पत्नी [[पार्वती]] ([[दुर्गा]]) का एक नाम भवानी है।भव अर्थ शिव है। भव की पत्नी भवानी ([[पार्वती]]) है | इस रूप में आद्य शक्ति की उपासना करने से उस भर्ग-तेज की अभिवृद्धि होती है, जो अवांछनीयताओं से लड़ने और परास्त करने के लिए आवश्यक है, इसे एक शक्ति-धारा भी कह सकते हैं। भवानी के पर्याय वाचक, दुर्गा, चण्डी, भैरवी, काली, शाकुम्भरी,शताक्षी आदि नाम हैं। इनकी मुख मुद्रा एवं भाव चेष्टा में विकरालता है। संघर्ष में उनकी गति-विधियाँ नियोजित हैं। उनका वाहन सिंह है। सिंह पराक्रम का-आक्रमण का प्रतीक है। हाथों में ऐसे आयुध हैं जो शत्रु को विदीर्ण करने के ही काम आते हैं। लोक व्यवहार में भवानी तलवार को भी कहते हैं। उसका प्रयोजन भी अवांछनीयता का प्रतिरोध करना है। असुरों के शस्त्र उत्पीड़न के लिए प्रयुक्त होते हैं। उनके लिए भवानी शब्द का प्रयोग तभी होगा जब उनका उपयोग की अनीति के विरोध और नीति के समर्थन में किया जा रहा हो।
[[चित्र:GodessBhavani&Shivaji.jpg|अंगूठाकार|[[तुलजापुर]] में देवी भवानी ने [[शिवाजी]] महाराज को [[तलवार]] दी ।]]
धर्म का एक पक्ष सेवा, साधना, करुणा, सहायता, उदारता के रूप में प्रयुक्त होता है। यह विधायक-सृजनात्मक पक्ष है। दूसरा पक्ष अनीति का प्रतिरोध है, इसके बिना धमर् न तो पूर्ण होता है, न सुरक्षित रहता है। सज्जनता की रक्षा के लिए दुष्टता का प्रतिरोध भी अभीष्ट है। इस प्रतिरोधक शक्ति को ही भवानी कहते हैं। दुर्गा एवं चण्डी के रूप में उसी की लीलाओं का वणर्न किया जाता है। 'देवी भागवत' में विशिष्ट रूप से और अन्यान्य पुराणों, उपपुराणों में सामान्य रूप से इसी महाशक्ति की चर्चा हुई है और उसे असुर विदारिणी, संकट निवारिणी के रूप में चित्रित किया गया है। अवतारों के दो उद्देश्य हैं- एक धर्म की स्थापना, दूसरा अधर्म का विनाश। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
|