"मुकेश (गायक)": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 19:
| Grandson = [[नील नितिन मुकेश]]
}}
'''मुकेश चंद माथुर''' जुलाई २२, [[१९२३]], [[दिल्ली]], [[भारत]] - [[अगस्त २७]], [[१९७६]]), लोकप्रिय तौर पर सिर्फ़ '''मुकेश''' के नाम से जाने वाले, [[हिन्दी सिनेमा]] के एक प्रमुख [[पार्श्वगायक|पार्श्व गायक]] थे।
 
मुकेश की आवाज़ बहुत खूबसूरत थी पर उनके एक दूर के रिश्तेदार [[मोतीलाल]] ने उन्हें तब पहचाना जब उन्होंने उसे अपनी बहन की शादी में गाते हुए सुना। मोतीलाल उन्हें [[मुम्बई|बम्बई]] ले गये और अपने घर में रहने दिया। यही नहीं उन्होंने मुकेश के लिए रियाज़ का पूरा इन्तजाम किया। इस दौरान मुकेश को एक हिन्दी फ़िल्म ''निर्दोष'' ([[१९४१]]) में मुख्य कलाकार का काम मिला। पार्श्व गायक के तौर पर उन्हें अपना पहला काम [[१९४५]] में फ़िल्म ''पहली नज़र'' में मिला। मुकेश ने हिन्दी फ़िल्म में जो पहला गाना गाया, वह था ''दिल जलता है तो जलने दे'' जिसमें अदाकारी मोतीलाल ने की। इस गीत में मुकेश के आदर्श गायक [[कुन्दन लाल सहगल|के एल सहगल]] के प्रभाव का असर साफ़-साफ़ नज़र आता है।