"अधिवर्ष": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 3:
'''अधिवर्ष''' (अंग्रेजी:'''लीप वर्ष'''), ऐसा वर्ष होता जिसमे एक दिन या एक माह (जैसा कि चान्द्र-सौर वर्ष में ) अधिक होता है। इसका उद्देश्य कलेण्डर या पंचांग के वर्ष को खगोलीय वर्ष के साथ बनाकर रखना है। कलेण्डर या पंचांग वर्ष में पूरे पूरे दिन ही हो सकते है लेकिन खगोलीय घटनाओं को लगने वाला समय पूरे पूरे दिनों में विभाजित नहीं हो पाता है। अगर अधिवर्ष नहीं रखे जाएँ तो वार्षिक प्राकृतिक घटनाएँ (जैसे मौसम ) पंचांग या कलेण्डर के सापेक्ष धीरे धीरे अलग समय पर होने लगेंगी । अधिवर्ष में एक दिन या महीन जोड़कर सामाजिक पंचांग और प्राकृतिक घटना के बीच समय का तारतम्य बना रहता है। जो वर्ष अधिवर्ष नहीं होते उनको सामान्य वर्ष कहा जाता है। अधिवर्ष में जो दिन बढ़ाया जाता है उसे अधिदिन (leap day ) कहते हैं। अधिवर्ष में जो माह बढ़ाया जाता है उसे अधिमास कहते हैं।
 
[[ग्रेगोरियन कैलेंडर]] में अधिवर्ष ३६६ दिन का होता है जबकि सामान्य वर्ष ३६५ दिन का होता है। [[हिब्रू कैलेंडर]] में करीब १९ वर्षों में १३ बार एक चान्द्रमास बढ़ाया जाता है । [[हिन्दू पंचांग]] में करीब ३२ महीनों (चन्द्रमास ) में एक माह बढ़ा दिया जाता है।