"मन्त्र": अवतरणों में अंतर

छो 2402:8100:234A:734B:6367:C968:AF58:A6EE (Talk) के संपादनों को हटाकर Ts12rAc के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
→‎मंत्र की उत्पत्ति: मैंने अपने दिल की बात को बदला
टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 17:
मंत्र का प्रयोग सारे संसार में किया जाता था और मूलत: इसकी क्रियाएँ सर्वत्र एक जैसी ही थीं। विज्ञान युग के आरंभ से पहले विविध रोग विविध प्रकार के राक्षस या पिशाच माने जाते थे। अत: पिशाचों का शमन, निवारण और उच्चाटन किया जाता था। मंत्र में प्रधानता तो शब्दों की ही थी परंतु शब्दों के साथ क्रियाएँ भी लगी हुई थीं। मंत्रोच्चारण करते समय [[ओझा]] या [[वैद्य]] हाथ से, अंगुलियों से, नेत्र से और मुख से विधि क्रियाएँ करता था। इन क्रियाओं में त्रिशूल, झाड़ू, कटार, वृक्षविशेष की टहनियों और सूप तथा कलश आदि का भी प्रयोग किया जाता था। रोग की एक छोटी सी प्रतिमा बनाई जाती थी और उसपर प्रयोग होता था। इसी प्रकार शत्रु की प्रतिमा बनाई जाती थी और उसपर मारण, उच्चाटन आदि प्रयोग किए जाते थे। ऐसा विश्वास था कि ज्यों-ज्यों ऐसी प्रतिमा पर मंत्रप्रयोग होता है त्यों-त्यों शत्रु के शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता जाता है। पीपल या वट वृक्ष के पत्तों पर कुछ मंत्र लिखकर उनके मणि या ताबीज बनाए जाते थै जिन्हें कलाई या कंठ में बाँधने से रोगनिवारण होता, भूत प्रेत से रक्षा होती और शत्रु वश में होता था। ये विधियाँ कुछ हद तक इस समय भी प्रचलित हैं। संग्राम के समय दुंदुभी और ध्वजा को भी अभिमंत्रित किया जाता था और ऐसा विश्वास था कि ऐसा करने से विजय प्राप्त होती है।
 
ऐसा माना जाता था कि वृक्षों में, चतुष्पथों पर, नदियों में, तालाबों में और कितने ही कुओं में तथा सूने मकानों में ऐसे प्राणी निवास करते हैं जो मनुष्य को दु:ख या सुख पहुँचाया करते हैं और अनेक विषम स्थितियाँ उनके कोप के कारण ही उत्पन्न हो जाया करती हैं। इनका शमन करने के लिये विशेष प्रकार के मंत्रों और विविधि क्रियाओं का उपयोग किया जाता था और यह माना जाता था कि इससे संतुष्ट होकर ये प्राणी व्यक्तिविशेष को तंग नहीं करते। शाक्त देव और देवियाँ कई प्रकार की विपत्तियों के कारण समझे जाते थे। यह भी माना जाता था कि भूत, पिशाच और डाकिनी आदि का उच्चाटन शाक्त देवों के अनुग्रह से हो सकता है। इसलिये ऐसे देवों का मंत्रों के द्वारा आह्वान किया जाता था। इनकी बलि दी जाती थी और जागरण किए जाते थे। मंत्रों से सिद्धि प्राप्त की जा सकती है और शास्त्रों से ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है मंत्र एक ऐशी विद्या है कि इन्सान के जीवन में होनी को अनहोनी कर सकता है किन्तु इसका प्रयोग सुभ कार्यों से लेकर अशुभ जन्म से लेकर मरण तक किया जाता है ये मेरा मानना ही नहीं शास्त्रों का ज्ञान भी यही कहता है,
अगर इन्सान है तो देव भी है तभी भूत प्रेत भी है जैसा जन्म है तो मरण भी है यही सत्य है,
इन्सान को हमेशा मंत्रों का उपयोग अच्छाई के लिए ही करना चाहिए जो कि देवी देवताओं ने भी किया था ,जब इन्सान मंत्र मुग्ध हो जाता है तो उसे सारी दुनिया सामने दिखने लगती है मंत्र की ताकत ये है (,रतन भंडारी )
 
== मारण मंत्र==