"अमरनाथ": अवतरणों में अंतर

छो fix
No edit summary
पंक्ति 20:
| website = {{url|www.shriamarnathjishrine.com|shriamarnathjishrine.com}}
}}
'''अमरनाथ''' हिन्दुओं का एक प्रमुख [[तीर्थस्थल]] है। यह [[कश्मीर]] राज्य के [[श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर|श्रीनगर]] शहर के उत्तर-पूर्व में १३५ सहस्त्रमीटर दूर समुद्रतल से १३,६०० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इस गुफा की लंबाई (भीतर की ओर गहराई) १९ मीटर और चौड़ाई १६ मीटर है। गुफा ११ मीटर ऊँची है।<ref>{{cite web|url= http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3283049.cms|title= अमरनाथ यात्रा : प्रकृति दर्शन और अध्यात्म का योग|access-date= 4 मार्च 2009|format= सीएमएस|publisher= नवभारत टाइम्स|language= |archive-url= https://web.archive.org/web/20110917113857/http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3283049.cms|archive-date= 17 सितंबर 2011|url-status= live}}</ref> अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्यों कि यहीं पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था।<ref>{{cite web|url= http://www.amarujala.com/amarnath/detail.asp?mainsec=1|title= अमरत्व की राह दिखाता अमरनाथ धाम|access-date= 3 अगस्त 2007|format= एचटीएमएल|publisher= अमर उजाला|language= |archive-url= https://web.archive.org/web/20070927010036/http://www.amarujala.com/amarnath/detail.asp?mainsec=1|archive-date= 27 सितंबर 2007|url-status= dead}}</ref>
 
यहाँ की प्रमुख विशेषता पवित्र गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्मित होना है। प्राकृतिक हिम से निर्मित होने के कारण इसे स्वयंभू [[हिमानी शिवलिंग]] भी कहते हैं। [[आषाढ़]] [[पूर्णिमा]] से शुरू होकर [[रक्षाबन्धन|रक्षाबंधन]] तक पूरे [[श्रावण|सावन]] महीने में होने वाले पवित्र हिमलिंग दर्शन के लिए लाखों लोग यहां आते हैं।<ref>{{cite web|url= http://www.jagran.com/books/mansarovar/inner.asp?ArticleID=5|title= भगवान शिव के तीर्थस्थान|access-date= 3 अगस्त 2007|format= एचटीएमएल|publisher= जागरण|archive-url= https://web.archive.org/web/20070928030723/http://www.jagran.com/books/mansarovar/inner.asp?ArticleID=5|archive-date= 28 सितंबर 2007|url-status= live}}</ref> गुफा की परिधि लगभग डेढ़ सौ फुट है और इसमें ऊपर से बर्फ के पानी की बूँदें जगह-जगह टपकती रहती हैं। यहीं पर एक ऐसी जगह है, जिसमें टपकने वाली हिम बूँदों से लगभग दस फुट लंबा शिवलिंग बनता है। [[चन्द्रमा]] के घटने-बढ़ने के साथ-साथ इस बर्फ का आकार भी घटता-बढ़ता रहता है। [[श्रावण]] पूर्णिमा को यह अपने पूरे आकार में आ जाता है और [[अमावस्या]] तक धीरे-धीरे छोटा होता जाता है। आश्चर्य की बात यही है कि यह शिवलिंग ठोस बर्फ का बना होता है, जबकि गुफा में आमतौर पर कच्ची बर्फ ही होती है जो हाथ में लेते ही भुरभुरा जाए। मूल अमरनाथ शिवलिंग से कई फुट दूर गणेश, भैरव और पार्वती के वैसे ही अलग अलग हिमखंड हैं।
पंक्ति 26:
== जनश्रुतियाँ ==
[[चित्र:Rohin amarnath1.jpg|thumb|250px|right|अमरनाथ गुफा में बर्फ से बना प्रकृतिक शिवलिंग]] [[चित्र:Lord Amarnath.jpg|thumb|250px|right|अमरनाथ गुफा में बर्फ से बना प्रकृतिक शिवलिंग]]
जनश्रुति प्रचलित है कि इसी गुफा में माता [[पार्वती]] को भगवान शिव ने अमरकथा सुनाई थी, जिसे सुनकर सद्योजात [[शुक-शिशु]] [[शुकदेव]] ऋषि के रूप में अमर हो गये थे। गुफा में आज भी श्रद्धालुओं को कबूतरों का एक जोड़ा दिखाई दे जाता है, जिन्हें श्रद्धालु अमर पक्षी बताते हैं। वे भी अमरकथा सुनकर अमर हुए हैं। ऐसी मान्यता भी है कि जिन श्रद्धालुओं को कबूतरों को जोड़ा दिखाई देता है, उन्हें शिव पार्वती अपने प्रत्यक्ष दर्शनों से निहाल करके उस प्राणी को मुक्ति प्रदान करते हैं। यह भी माना जाता है कि भगवान शिव ने अद्र्धागिनी पार्वती को इस गुफा में एक ऐसी कथा सुनाई थी, जिसमें अमरनाथ की यात्रा और उसके मार्ग में आने वाले अनेक स्थलों का वर्णन था। यह कथा कालांतर में अमरकथा नाम से विख्यात हुई।
 
कुछ विद्वानों का मत है कि भगवान शंकर जब पार्वती को अमर कथा सुनाने ले जा रहे थे, तो उन्होंने छोटे-छोटे अनंत नागों को [[अनन्तनाग|अनंतनाग]] में छोड़ा, माथे के [[चन्दन|चंदन]] को [[चंदनबाड़ी]] में उतारा, अन्य [[पिस्सुओं]] को [[पिस्सू टॉप]] पर और गले के [[शेषनाग]] को [[शेषनाग]] नामक स्थल पर छोड़ा था। ये तमाम स्थल अब भी अमरनाथ यात्रा में आते हैं। अमरनाथ गुफा का सबसे पहले पता सोलहवीं शताब्दी के पूर्वाध में एक मुसलमान गडरिए को चला था।<ref>{{cite web|url= http://www.newsonair.com/samachar_bharati1.htm|title= सूफीवाद और कश्मीरियत|access-date= 3 अगस्त 2007|format= एचटीएम|publisher= समाचार भारती|language= |archive-url= https://web.archive.org/web/20070809113901/http://www.newsonair.com/samachar_bharati1.htm|archive-date= 9 अगस्त 2007|url-status= dead}}</ref> आज भी चौथाई चढ़ावा उस मुसलमान गडरिए के वंशजों को मिलता है। आश्चर्य की बात यह है कि अमरनाथ गुफा एक नहीं है। अमरावती नदी के पथ पर आगे बढ़ते समय और भी कई छोटी-बड़ी गुफाएं दिखती हैं। वे सभी बर्फ से ढकी हैं।