"अफ़्रीका": अवतरणों में अंतर

छो 2401:4900:546B:E35:0:0:E3A:F4FB (Talk) के संपादनों को हटाकर Ts12rAc के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 178:
 
अफ्रीकी [[महाद्वीप]] में [[इस्लाम]] के अनुयायी पूरे महाद्वीप में फैले हुए हैं। इस धर्म की जड़ें [[पैगम्बर मुहम्मद]] के समय तक जाती हैं, जब उनके संबंधी एवं अनुयायी एबेसिनिया में [[अरब|पैगन अरब]] लोगों से अपनी जान बचाने आये थे। इस्लाम धर्म अफ़्रीका में सिनाई प्रायद्वीप एवं [[मिस्र]] के रास्ते आया। इसका पूर्ण सहयोग इस्लामिक अरब एवं फारसी व्यापारियों एवं नाविकों ने किया। इस्लाम उत्तरी अफ़्रीका एवं अफ़्रीका के सींग में प्रधान धर्म है। [[पश्चिमी अफ़्रीका]] के आंतरिक भागों एवं तटीय क्षेत्रों में और पूर्वी अफ़्रीका के तटीय क्षेत्रों में भी यह ऐतिहासिक एवं प्रधान धर्म है। यहां बहुत से मुस्लिम साम्राज्य रहे हैं। इस्लाम की द्रुत-प्रगति बीसवीं एवं इक्कीसवीं शताब्दियों तक होती आयी है। [[ईसाई धर्म]] यहां एक विदेशी धर्म ही रहा है। दूसरे स्थान पर ईसाई धर्म को मानने वाले हैं। ईसाई धर्म यहां राजा एज़ाना के एक्ज़म राज्य का शाही धर्म ३३० ई में घोषित हुआ था। [[इथियोपिया]] में प्रथम शताब्दी में आया। यूरोपियाई सेलर, फ़्रुमेन्टियस ४३० ई में इथियोपिया आया, तब उसका स्वागत वहां के शासकों ने किया, जो इसाई नहीं थे। उसके अनुसार दस वर्ष बाद राजा सहित पूरी प्रजा ने ईसाई धर्म ग्रहण किया व राजधर्म घोषित हुआ। इसके अतिरिक्त [[यहूदी]] और [[हिंदू धर्म|हिन्दू धर्मों]] के अनुयायी भी यहाँ निवास करते हैं। यहूदी धर्म का यहाँ प्राचीन एवं समृद्ध इतिहास है। प्रमुख रूप से इथियोपिया के [[इज्राइल|बीटा इज़्रायल]], [[युगांडा]] के अब्युदय, [[घाना]] के हाउस ऑफ़ इज़्राइल, [[नाइजीरिया]] के इगबो यहूदी एवं दक्षिणी अफ़्रीका के लेम्बा लोग यहूदी धर्म का पालन करते हैं। हिन्दू धर्म का इतिहास यहां अत्यन्त अपेक्षाकृत नया है। हालाँकि इसके अनुयाइयों की उपस्थिति यहां [[साम्राज्यवाद|साम्राज्यवाद-काल]] से बहुत पहले, मध्यकाल से ही रही है। [[दक्षिण अफ़्रीका]] एवं पूर्व अफ़्रीकी तटीय देशों में हिन्दू जनसंख्या अधिक संख्या में निवास करती है।
 
==महत्वपूर्ण तथ्य==
#विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20.2% भाग पर अफ्रीका महाद्वीप फैला है।
#यह एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं।
#यहाँ के देश [[लीबिया]] में एक भी नदी नहीं है।
#अफ्रीका का 1/3 भाग मरुस्थल है।
#यहाँ केवल 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
#हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है।
#सबसे बड़ा देश – [[अल्जीरिया]]
#सबसे छोटा देश – [[मेओटी]]
#सबसे लम्बी नदी – [[नील नदी]]
#सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – [[किलिमंजारो]] ( 5895 मी. )
#सबसे बड़ी झील – [[विक्टोरिया]]
#विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान [[किम्बरले]] है।
#विश्व की सबसे लम्बी नदी [[विक्टोरिया झील]] से ही निकलती है।
#सबसे अधिक जल ढोने वाली नदी [[जायरे]] ( कांगो ) मे है।
#कांगो नदी विषुवत रेखा को दो जगह काटती है।
#यहाँ के कांगो का पूर्व नाम जायरे था। इस पर बेल्जियम का शासन था।
#यहाँ के देश [[नाइजीरिया]] को तेल ताड़ का देश भी कहा जाता है।
 
== चित्र दीर्घा ==