"रघुराज प्रताप सिंह": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 35:
 
== जीवन परिचय ==
रघुराज का जन्म 31 अक्टूबर 1967 को [[प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश|प्रतापगढ़]] के राजपूतक्षत्रिय भदरी रियासत में पिता श्री उदय प्रताप सिंह और माता श्रीमती मंजुल राजे के यहाँ हुआ। इनके दादा [[बजरंग बहादुर सिंह|राजा बजरंग बहादुर सिंह]], [[स्वतंत्रता सेनानी|स्वतंत्रता संग्राम सेनानी]] और [[हिमाचल प्रदेश]] के [[राज्यपाल]] थे। राघुराज के पिता राजा उदय प्रताप सिंह [[विश्व हिंदू परिषद]] व [[राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ]] के मानद पादाधिकारी रह चुके हैं। इनकी माता श्रीमती मंजुल राजे भी एक शाही परिवार की है। राजा भैया अपने परिवार के पहले ऐसे सदस्य थे जिन्होंने पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया।
 
रघुराज प्रताप की प्राथमिक शिक्षा नारायणी आश्रम, [[इलाहाबाद]] के महाप्रभु बाल विद्यालय में हुआ। सन 1985 में भारत स्काउट एंड गाइड हाई स्कूल से दसवी तथा सन 1987 में इलाहाबाद के एक इंटरमीडिएट स्कूल से बारहवी की पढ़ाई की। [[लखनऊ विश्वविद्यालय]] से इन्होंने [[विधि|कानून]] में [[स्नातक]] की डिग्री हासिल की। घुड़सवारी और निशानेबाजी के शौकीन राजा भैया [[लखनऊ विश्वविद्यालय]] से मिलिट्री साइंस और [[मध्यकालीन भारत|भारतीय मध्यकालीन इतिहास]] में [[स्नातक]] हैं। राजा भैया के बारे में कहा जाता है कि वे [[सायकिल|साइकिल]] चलाने से लेकर [[हवाई जहाज]] उड़ाने तक का कारनामा करते हैं।