"प्लास्मिड": अवतरणों में अंतर

Plasmid
टैग: Reverted यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
InternetArchiveBot (वार्ता) के अवतरण 5073676 पर पुनर्स्थापित : Reverted to the best version
टैग: ट्विंकल किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 1:
[[File:plasmid (english).svg|300px|thumb|right|एक [[जीवाणु|बैक्टीरिया]] का चित्रण जिसमें [[गुणसूत्र]] और प्लास्मिड दर्शाए गए हैं]]
'''प्लास्मिड''' (plasmid) किसी [[कोशिका]] में एक छोटा [[डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल|डी॰ऍन॰ए॰]] [[अणु]] होता है जो गुणसूत्रों[[गुणसूत्र]]ों (क्रोमोसोम) के डी॰ऍन॰ए॰ से अलग हो और स्वतंत्रता से अपने प्रतिरूप (अपने-आप की दोहरी प्रति) बना सके। यह अधिकतर [[जीवाणु|बैक्टीरिया]] में छोटे गोलाकार दो-रज्जुओं वाले डी॰ऍन॰ए॰ अणुओं के रूप में मिलते हैं,''' हालांकि इन्हें कभी-कभी [[प्राच्य|आर्किया]] और [[सुकेन्द्रिक|युकेरियोट]] जीवों में भी पाया जाता है। जहाँ गुणसूत्रों का डी॰ऍन॰ए॰ जीव को साधारण परिस्थितियों में जीने के लिए [[आनुवंशिकी|आनुवांशिक]] सूचना देता है, वहाँ प्लास्मिड डी॰ऍन॰ए॰ असाधारण परिस्थितियों में जीव को लाभ पहुँचा सकता है। उदाहरण के लिए कई बैक्टीरिया [[प्रतिजैविक प्रतिरोध]] (antibiotic resistance) उत्पन्न करने के लिए प्लास्मिडों का प्रयोग करते हैं।<ref>Klein, Donald W.; Prescott, Lansing M.; Harley, John (1999). Microbiology. Boston: WCB/McGraw-Hill.</ref><ref>Smith, Christopher U. M. Elements of Molecular Neurobiology. Wiley. pp. 101, 111.</ref><ref>Albert G. Moat; John W. Foster; Michael P. Spector (2002). Microbial Physiology. Wiley-Liss. ISBN 0-471-39483-1.</ref>
 
[https://www.biotechnologyzone.com/2019/11/origin-of-replication-plasmid-biotechnology.html?m=1 प्लास्मिड]{{Dead link|date=जनवरी 2021 |bot=InternetArchiveBot }} को रेप्लीकोन (replicon) की श्रेणी में डाला जा सकता है, जो डी॰ऍन॰ए॰ या [[राइबोज़ न्यूक्लिक अम्ल|आर॰ऍन॰ए॰]] के ऐसे अणु या अणुओं के अंश होते हैं जो अपने-आप की नकल कर के और प्रतियाँ बना सकें। प्लास्मिड की तरह, [[वायरस]] (विषाणु) भी रेप्लीकोन की श्रेणी में आते हैं। हालांकि इन दोनों में [[जनन|प्रजनन]] से मिलती-जुलती क्षमता होती है, अधिकांश [[जीव विज्ञान|जीववैज्ञानिक]] इन्हें [[जीव]] की श्रेणी में नहीं डालते।<ref>Sinkovics, J; Harvath J; Horak A. (1998). "The Origin and evolution of viruses (a review)". Acta Microbiologica et Immunologica Hungarica. 45 (3–4): 349–90. PMID 9873943.</ref>