"बाइबिल": अवतरणों में अंतर

→‎अनुवाद: छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
No edit summary
टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 13:
| period =
}}
'''बाइबिल''' ([[:en:Bible|Bible]]), [[ईसाई धर्म]] (मसीही) पन्थ की आधारशिला तथा ईसाइयों (मसीहियों) का पवित्रतम [[धर्म ग्रंथ|धर्मग्रन्थ]] है। इसके दो भाग हैं : [[पुराना नियम|पूर्वविधान]] (ओल्ड टेस्टामैंट) और [[नया नियम|नवविधान]] (न्यू टेस्टामेंट)। बाइबिल का पूर्वार्ध [[यहूदी धर्म|यहूदियों]] का भी धर्मग्रन्थ है, तथा उत्तरार्द्ध [[यीशु|ईसा मसीह]] व उनकी शिक्षाओं पर आधारित है। बाइबिल ईश्वरप्रेरित (इंस्पायर्ड) है किन्तु ईश्वर ने बाइबिल के विभिन्न लेखकों को इस प्रकार प्रेरित किया है कि वे ईश्वरकृत होते हुए भी उनकी अपनी रचनाएँ भी कही जा सकती हैं। ईश्वर ने बोलकर उनसे बाइबिल नहीं लिखवाई। वे अवश्य ही ईश्वर की प्रेरणा से लिखने में प्रवृत्त हुए किंतु उन्होंने अपनी [[संस्कृति]], [[शैलीविज्ञान|शैली]] तथा विचारधारा की विशेषताओं के अनुसार ही उसे लिखा है। अत: बाइबिल ईश्वरीय प्रेरणा तथा मानवीय परिश्रम दोनों का सम्मिलित परिणाम है।