"दक्षिण अमेरिका": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 181:
[[चित्र:Avenida General Paz entre Cabildo y Panamericana.jpg|thumb|right|ब्यूनस आयर्स
का राष्ट्रीय राजमार्ग]]
थल गोलार्द्ध में दक्षिणी अमेरिका की स्थिति केन्द्र से बहुत दूर सीमावर्ती पेटी में है। अतः यूरोपियन देशों से प्रवास करके जाने वाले मनुष्यों ने जब तक अपना साथ ले जाई हुई यूरोपीय टैक्नोलॉजी को इन दूरस्थ देशों में नहीं पहुँचा दिया था, तब तक इस दक्षिणी क्षेत्र में आदिकालीन लोगों का निवास रहा था।<ref>{{cite book |last=कौशिक |first=एस डी |title= भौगोलिक विचारधाराएँ एवं विधि-तन्त्र|year=जुलाई २००४१९८९ |publisher= रस्तोगी पब्लिकेशन्स |location=मेरठ |id= |page=२५ |accessday= ९|accessmonth= दिसंबर|accessyear= २००९}}</ref> उद्योग-धंधों की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका अविकसित महाद्वीप है। यहाँ पर [[कृषि]], पशुपालन, मांस को सुरक्षित रखने, [[मक्खन]] तथा [[पनीर]] (चीज़) बनाने और भेड़ों के पालने का उद्योग होता है। [[चीनी]] बनाना, [[आटा]] पीसना भी प्रमुख उद्योग है। यहाँ उद्योगों का आधार [[कोयला]] नहीं के बराबर पाया जाता है। [[खनिज]] पदार्थों के वर्तमान क्षेत्र रिक्त हो चुके हैं। खनिज भंडार महाद्वीप के पठारी और पर्वतीय क्षेत्र में हैं, जिनका विकास आवागमन एवं यातायात की कठिनाइयों के कारण नहीं हो पाया है। महाद्वीप का एक विस्तृत भाग [[सदाबहार वन|सदाबहार वनों]] से ढका है। इन क्षेत्रों में बहनेवाली नदियाँ भी बड़ी और नौगम्य हैं। परंतु श्रम की कमी तथा वनों की सघनता के कारण काष्ठ उद्योग अधिक विकसित नहीं है। इन वनों की लकड़ियाँ भी शीतोष्ण वनों की तुलना में अधिक कठोर होती हैं।
 
[[चित्र:ViewfromAir-SaoPaulo.jpg|thumb|left|ब्राजील का सबसे बड़ा तथा दक्षिण अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर [[साओ पाउलो]] का अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा]]