"माउंट आबू": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 28:
|title=आबू की प्राकृतिक सुषमा|accessmonthday=[[१५ दिसंबर]]|accessyear=[[२००९]]|format=एचटीएम|publisher=अभिव्यक्ति|language=}}</ref> आबू का आकर्षण है कि आए दिन मेला, हर समय सैलानियों की हलचल चाहे शरद हो या ग्रीष्म। [[दिलवाड़ा मंदिर]] यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। माउंट आबू से १५ किमी.दूर गुरु शिखर पर स्थित इन मंदिरों का निर्माण ग्यारहवीं और तेरहवीं शताब्दी के बीच हुआ था। यह शानदार मंदिर जैन धर्म के र्तीथकरों को समर्पित हैं। दिलवाड़ा के मंदिर और मूर्तियाँ भारतीय स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। दिलवाड़ा के मंदिरों से ८ किमी. उत्तर पूर्व में [[अचलगढ़ किला व मंदिर]] तथा १५ किमी.दूर अरावली पर्वत शृंखला की सबसे ऊँची चोटी [[गुरु शिखर]] स्थित हैं। इसके अतिरिक्त माउंट आबू में [[नक्की झील]], [[गोमुख मंदिर]], [[माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य]] आदि भी दर्शनीय हैं।
 
'''आवागमन'''- माउंट आबू से निकटतम हवाई अड्डा [[उदयपुर]] यहाँ से १८५ किमी. दूर है। उदयपुर से माउंट आबू पहुँचने के लिए बस या टैक्सी की सेवाएँ ली जा सकती हैं। समीपस्थ रेलवे स्टेशन आबू रोड २८ किमी. की दूरी पर है जो [[अहमदाबाद]], [[दिल्ली]], [[जयपुर]] और [[जोधपुर]] से जुड़ा है। माउंट आबू देश के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा भी जुड़ा है। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से माउंट आबू के लिए सीधी बस सेवा है। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें दिल्ली के अलावा अनेक शहरों से माउंट आबू के लिए अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं।
{{राजस्थान}}