"नंद वंश": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
No edit summary टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
No edit summary टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
||
पंक्ति 35:
ऐसा नहीं था कि धननंद के समय मगध की राज-व्यवस्था ख़राब थी। 326 ईसापूर्व में जब सिकंदर भारत आया तब कई कारणों से वह झेलम किनारे से ही लौट गया7 यह सही है कि उसकी सेना एक लम्बी लड़ाई के कारण थक चुकी थी और अपने वतन लौटना चाहती थी। लेकिन यह भी था कि पश्चिमोत्तर के छोटे-छोटे इलाकों में जो राजा थे उन्हें अपेक्षाकृत बड़ी सेना से भयभीत कर देना और पराजित कर देना तो संभव था, लेकिन उसने जैसे ही नन्द साम्राज्य की बड़ी सेना का विवरण सुना तो उसके हाथ-पांव काँप गए। सिकंदर का हौसला पस्त हो गया। सिकंदर मौर्यों से नहीं, नंदों से भयभीत होकर लौटा। इतिहासकारों ने इस तथ्य पर भी कम ही विचार किया है, परवर्ती मौर्य साम्राज्य की शासन-व्यवस्था का मूलाधार नंदों की शासन व्यवस्था ही थी, जिसका ढाँचा महापद्मनंद ने तैयार किया था। चन्द्रगुप्त के समय में इसमें कुछ सुधार अवश्य हुए, लेकिन उसका मूल ढाँचा पहले जैसा ही बना रहा। संस्कृत नाटककार विशाखदत्त की कृति ‘मुद्राराक्षस’ से भी यह बात स्पष्ट होती है कि स्वयं चाणक्य नन्द राज के मंत्री राक्षस को ही क्यों चन्द्रगुप्त का मंत्री बनाने के लिए उत्सुक था। अंततः उसे सफलता भी मिलती है। इससे स्पष्ट होता है मौर्य काल में केवल राजा बदला था, व्यवस्था और राज-नीति नहीं। चन्द्रगुप्त ने नन्द राजाओं की साम्राज्य-विस्तार की नीति को जारी रखते हुए उसे पश्चिमोत्तर इलाके में हिन्दुकुश तक फैला दिया। लेकिन यह विस्तार नंदों की तुलना में बहुत कम था। इन सब के अलावा नंदों ने भारतीय इतिहास और राजनीति को एक और महत्वपूर्ण सीख दी है, जिसका आज भी महत्व है और दुर्भाग्य से जिसकी चर्चा भी नहीं होती है। आज भी भारतीय राष्ट्र की वैचारिकता की तलाश होती है। इस विषय पर परस्पर विरोधी कई विचार हैं। नंदों ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया था कि ऊंच-नीच वाली वर्णव्यवस्था को आधार बना कर छोटे-छोटे जनपद तो कायम रह सकते हैं, लेकिन इस सामाजिक आधार पर कोई वृहद राष्ट्र नहीं बन सकता। और यह भी कि जो चीज वृहद होगी उसका वैचारिक आधार लचीला और उदार होना आवश्यक है। नंदों ने किसी धर्म को विशेष प्रश्रय नहीं दिया। हम कह सकते हैं वह धर्मनिरपेक्ष राज्य था। यह वही समय था, जब बौद्ध और जैन धर्म के प्रचारक मगध के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते होते थे। नंदों के पूर्व के हर्यंक राजाओं ने बौद्धों को काफी सहूलियतें दी थी। स्वयं बिम्बिसार ने बुद्ध को वेणुवन प्रदान किया था। लेकिन नंदों ने किसी धर्म विशेष के लिए कुछ किया हो इसकी सूचना नहीं मिलती। इसकी जगह विद्वानों को राज्याश्रय देकर ज्ञान क्षेत्र को विकसित करना उसने जरुरी समझा। पाणिनि को राजदरबार में रखना मायने रखता है। नन्द की चिंता थी कि मागधी भाषा से काम नहीं चलने वाला। एक बड़े राष्ट्र को एक ऐसी जुबान चाहिए, जिससे एक छोर से दूसरे छोर तक संवाद किया जा सके। इसीलिए पाणिनि ने संस्कृत के इलाकाई रूपों को आत्मसात करते हुए एक ऐसी भाषा को विकसित करने का आधार तैयार किया, जहाँ वैविध्य कम हों, एकरूपता अधिक हो। यह काम इतना महत्वपूर्ण है, जिसका अनुमान कर ही हम दंग हो जाते हैं। इन सब के साथ नन्द राजाओं ने अपने नाम-काम के प्रचार हेतु राज खजाने का अशोक की तरह दुरुपयोग नहीं किया। न ही उन्होंने अपने नाम के स्तम्भ लगवाए, न भाड़े के पंडितों को रख अपनी प्रशस्ति लिखवाई।
कुल मिला कर मैं इस बात पर पुनः जोर देना चाहूंगा कि नंदों, खास कर महापद्मनंद के साथ इतिहास ने न्याय नहीं किया है। आज इस ज़माने में जब हमने इतिहास को नीचे से देखने का सिलसिला आरम्भ किया है, हमारी कोशिश होनी चाहिए कि महापद्मनंद की भूमिका पर समग्रता और ईमानदारी पूर्वक विचार करें। उसे अनभिजात और नीचकुलोत्पन्न कह कर हम उसकी अब और अधिक अवहेलना नहीं कर सकते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगभग सभी मार्क्सवादी इतिहासकारों ने भी उसकी उपेक्षा की। कोसंबी और नेहरू सरीखे इतिहास-समीक्षकों ने भी उन पर कोई ध्यान नहीं दिया। इतिहासकार के. एल. नीलकंठ शास्त्री की हम सराहना करना चाहेंगे कि उन्होंने पहली दफा स्वतंत्र रूप से नन्द राज वंश पर काम किया और महापद्मनंद की भूमिका को रेखांकित किया। शास्त्री के शब्दों में “नंदों के उत्थान को निम्न वर्ग के उत्कर्ष का प्रतीक माना जा सकता है।
==ऐतिहासिक स्रोत==
|