"सत्येन्द्रनाथ बोस": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: removing dead link of removed image
छो आईपी सम्पादन हटाया
टैग: 2017 स्रोत संपादन
पंक्ति 16:
 
== जीवन ==
सत्येन्द्रनाथ बोस का जन्म 1 जनवरी 1894 को एक कुलीन बंगाली कायस्थ [[Bose|बोस]] परिवार [[कोलकाता]] में हुआ था<ref name="Bose Wali 2009 p. 15">{{cite book | last=Bose | first=S. | last2=Wali | first2=K.C. | title=Satyendra Nath Bose: His Life and Times : Selected Works (with Commentary) | publisher=World Scientific | year=२००९| isbn=978-981-279-070-5 | url=http://books.google.co.in/books?id=L01pDQAAQBAJ&pg=PR15 | language = en | accessdate=२५ जनवरी २०१८| page=१५}}</ref>। उनकी आरंभिक शिक्षा उनके घर के पास ही स्थित साधारण स्कूल में हुई थी। इसके बाद उन्हें न्यू इंडियन स्कूल और फिर हिंदू स्कूल में भरती कराया गया। स्कूली शिक्षा पूरी करके सत्येन्द्रनाथ बोस ने कोलकाता के प्रसिद्ध [[प्रेसीडेंसी कॉलेज]] में प्रवेश लिया। वह अपनी सभी परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाते रहे और उन्हें प्रथम स्थान मिलता रहा। उनकी प्रतिभा देखकर कहा जाता था कि वह एक दिन पियरे साइमन, [[लेप्लास]] और आगस्टीन लुई काउथी जैसे गणितज्ञ बनेंगे।
 
सत्येन्द्रनाथ बोस ने सन्‌ १९१५ में गणित में एम.एस.सी. परीक्षा प्रथम श्रेणी में सर्वप्रथम आकर उत्तीर्ण की। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर सर आशुतोष मुखर्जी ने उन्हें प्राध्यापक के पद पर नियुक्त कर दिया। उन दिनों [[भौतिक शास्त्र|भौतिक विज्ञान]] में नई-नई खोजें हो रही थीं। जर्मन भौतिकशास्त्री [[मैक्स प्लांक]] ने ''[[प्रमात्रा यान्त्रिकी|क्वांटम सिद्धांत]]'' का प्रतिपादन किया था। उसका अर्थ यह था कि ऊर्जा को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँटा जा सकता है। [[जर्मनी]] में ही [[अल्बर्ट आइंस्टीन]] ने "[[आपेक्षिकता सिद्धांत|सापेक्षता का सिद्धांत]]" प्रतिपादित किया था। सत्येन्द्रनाथ बोस इन सभी खोजों का अध्ययन कर रहे थे। बोस तथा आइंस्टीन ने मिलकर [[बोस-आइन्स्टाइन सांख्यिकी|बोस-आइंस्टीन स्टैटिस्टिक्स]] की खोज की।