"भारतीय साहित्य": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 9:
 
== भारतीय साहित्य की मूलभूत एकता और उसके आधार-तत्व ==
भारत की प्रत्येक भाषा के साहित्य का अपना स्वतंत्रस्वतन्त्र और प्रखर वैशिष्ट्य है जो अपने प्रदेश के व्यक्तित्व से मुद्रांकित है। पंजाबी और सिंधी, इधर हिन्दी और उर्दू की प्रदेश-सीमाएं कितनी मिली हुई हैं !, किंतु उनके अपने-अपने साहित्य का वैशिष्ट्य कितना प्रखर है !है। इसी प्रकार गुजराती और मराठी का जन-जीवन परस्पर ओतप्रोत है, किंतुकिन्तु क्या उनके बीच में किसी प्रकार की भ्रांति संभव है !? दक्षिण की भाषाओं का उद्गम एक है : सभी द्रविड़ परिवार की विभूतियां हैं, परन्तु क्या कन्नड़ और मलयालम या तमिल और तेलुगु के स्वारूप्य के विषय में शंका हो सकती है !? यही बात बांग्ला , असमिया और उड़िया के विषय में सत्य है। बंगाल के गहरे प्रभाव को पचाकर असमिया और उड़िया अपने स्वतंत्र अस्तित्व को बनाये हुए हैं।
 
इन सभी साहित्यों में अपनी-अपनी विशिष्ट विभूतियां हैं। तमिल का [[संगम साहित्य|संगम-साहित्य]], तेलगु के द्वि-अर्थी काव्य और उदाहरण तथा अवधान-साहित्य, मलयालम के [[सन्देश काव्य|संदेश-काव्य]] एवं कीर-गीत (कलिप्पाटु[[किलिप्पाट्टु]]) तथा [[मणिप्रवालम|मणिप्रवालम्]] शैली, मराठी के पवाड़े[[पोवाड़ा|वोवाडे]], गुजराती के अख्यान[[आख्यान (गुजराती)|आख्यान]] और फागु, बँगला का [[मंगलकाव्य|मंगल काव्य]], असमिया के बड़गीत[[बरगीत]] और [[बुरंजी|बुरंजी साहित्य]], पंजाबी के [[रम्याख्यान]] तथा वीरगति, उर्दू की गजल और हिंदीहिन्दी का रीतिकाव्य तथा [[छायावाद]] आदि अपने-अपने भाषा–साहित्य के वैशिष्ट्य के उज्ज्वल प्रमाण हैं।
 
फिर भी कदाचित् यह पार्थक्य आत्मा का नहीं है। जिस प्रकार अनेक धर्मों, विचार-धाराओं और जीवन प्रणालियों के रहते हुए भी भारतीय संस्कृति की एकता असंदिग्ध है, इसी प्रकार इसी कारण से अनेक भाषाओं और अभिवयंजना-पद्धतियों के रहते हुए भी भारतीय साहित्य की मूलभूत एकता का अनुसंधान भी सहज-संभव है। भारतीय साहित्य का प्राचुर्य और वैविध्य तो अपूर्व है ही, उसकी यह मौलिकता एकता और भी रमणीय है।