"तोता": अवतरणों में अंतर

छो हलाकि तोतों में नर व मादा एक से दिखाई देते है, पर कुछ तुलना करके अनुमान लगाया जा सकता है की तोता नर है या मादा। तोते के रंग, आकर, चोंच, आदि को देखकर आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है ।
टैग: Reverted यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो Anmol20Oct (Talk) के संपादनों को हटाकर 27.60.104.1 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 26:
कुछ तोते जातोयों के मुख्य निवास स्थान [[आस्ट्रेलिया]] और [[न्यूज़ीलैंड]] हैं, जहाँ के अनेक प्रकार के रंगीन तोते प्रति वर्ष पकड़कर विदेशों में भेजे जाते हैं। इनमें काकातुआ और मैकॉ (Macaw) आदि बड़े कद के सुंदर तथा रंगीन एवं बजरीका, रोज़ेला और काकाटील छोटे कद के होते हैं। काकातुआ सफेद और मैकॉ नीले रंग का होता है। बजरीका नीले, पीले, हरे सभी रंग के चित्तीदार होते हैं, जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। रोज़ेला भी कम सुंदर नहीं होता। इसका सिर लाल, सीना पीला और डैना तथा दुम नीली रहती है। काकाटील का शरीर ऊदा और सफेद तथा सिर पीला रहता है। हमारे देश में भी तोतों की परबत्ता, ढ़ेलहरा, टुइयाँ, मदनगोर आदि कई जातियाँ हैं, लेकिन ये सब प्राय: हरे रंग की होती हैं।
 
तोते झुंड में रहनेवाले पक्षी हैं, जिनके नर मादा एक जैसे होते हैं, किन्तु कुछ [https://freeexoticpet.xyz/tota-male-hai-ya-female-kaose-jane/ तुलनात्मक लक्षणों] को देखकर नर व मादा में एक अनुमान लगाया जा सकता है। अक्सर देखा जाता है की नर तोते का सर मादा कि तुलना में बड़ा होता है। पहाड़ी तोते जिन्हे एलेग्जेंडर पैराकीट के नाम से भी जाना जाता है, उनमे भी मादा कि तुलना में नर तोते की चोंच ज्यादा लाल होती है।हैं। इनकी उड़ान नीची और लहरदार, लेकिन तेज होती है। इनका मुख्य भोजन [[फल]] और तरकारी है, जिसे ये अपने पंजों से पकड़कर खाते रहते हैं। यह पक्षियों के लिये अनोखी बात है। तोते की बोली कड़ी और कर्कश होती है, लेकिन इनमें से कुछ सिखाए जाने पर मनुष्यों की बोली की हूबहू नकल कर लेते हैं। इसके लिये अफ्रीका का स्लेटी तोता (Psittorcu erithacus) सबसे प्रसिद्ध है। तोता एकपत्नीव्रती पक्षी है। इसकी मादा पेड़ के कोटर या तनों में सुराख काटकर 1 से 12 तक सफेद [[अण्डा|अंडे]] देती है।<ref>[[हिंदी विश्वकोश]], खंड-5, [[नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी]], संस्करण-1965, पृष्ठ-429.</ref>
 
यद्यपि तोता अत्यधिक लोकप्रिय पक्षी है, परंतु यह प्रसिद्धि है कि तोता आपने पालने वाले के प्रति भी बेवफा होता है। कहा जाता है कि तोता चाहे कितने दिनों का पालतू क्यों न हो, पर जब एक बार पिंजरे के बाहर निकल जाता है, तब वह फिर अपने पिंजरे या मालिक की तरफ देखता तक नहीं। इसी आधार पर यह मुहावरा बना है 'तोते की तरह आँखें फेरना या बदलना' अर्थात् बहुत बेमुरौवत होना। हालाँकि स्वाभाविक रूप से यह तोते की अत्यधिक स्वतंत्रताप्रियता का प्रमाण ही है। पूर्वोक्त अर्थ में ही 'तोता-चश्म' पद भी प्रचलित है, अर्थात् जिसकी आँखों में तोते की तरह लिहाज या संकोच का पूर्ण अभाव हो; बेवफा, बेमुरौवत।<ref>मानक हिन्दी कोश, दूसरा खण्ड, संपादक- [[रामचन्द्र वर्मा]], [[हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग]], तृतीय संस्करण-2007, पृष्ठ-581.</ref>
 
== प्रचलित नामान्तर 'सुआ' एवं 'पोपट' ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/तोता" से प्राप्त