-मशीनी अनुवाद
+इतिहास
 
पंक्ति 14:
 
'''ज़ी5''' ({{lang-en|ZEE5}}) एक वीडियो दिखाने वाली ओटीटी वेबसाइट है, जिसका संचालन [[ज़ी मनोरंजन उद्योग|ज़ी एंटरटैनमेंट लिमिटेड]] (ज़ील) करता है। इसमें ज़ी और अन्य कुछ चैनलों के धारावाहिकों के अलावा कुछ इसके वास्तविक धारावाहिक और कई नए पुराने फिल्म उपलब्ध हैं। इसे भारत में 14 फरवरी 2018 को 12 भाषाओं के साथ शुरू किया गया था, जो ऑनलाइन वेबसाइट के साथ साथ ही एंड्रॉइड, आईओएस और स्मार्ट टीवी हेतु भी उपलब्ध है। इसने दिसंबर 2019 में 5.6 करोड़ मासिक सक्रिय दर्शक होने का दावा किया।
 
==इतिहास==
इस ऑनलाइन प्लैटफ़ार्म की शुरुआत फरवरी 2016 में ओज़ी के नाम से हुई थी। 14 फरवरी 2018 के अनुसार इस सेवा को ज़ी5 से जोड़ दिया गया। यह ज़ी के सारे चैनल जैसे ज़ी टीवी, एंड टीवी, ज़ी कैफे आदि के सारे धारावाहिकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। इसमें ओज़ी के कंटैंट मिलाने के बाद ज़िंदगी चैनल के धारावाहिक भी इसमें उपलब्ध हो गए, जो केवल ओज़ी प्लैटफ़ार्म में ही उपलब्ध थे।
 
इस तरह ज़ी5 में ज़ी के पहले से उपलब्ध वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफ़ार्म, ओज़ी (विज्ञापन आधारित) और डिट्टो टीवी (सदस्यता आधारित) के सारे कंटैंट को जोड़ दिया गया, जो लगभग 1 लाख घंटे के आसपास हैं। इसी के साथ इसमें ज़ी5 ओरिगिनल्स नाम से कुछ वेब सीरीज़ भी डाले गए हैं, जो केवल ज़ी5 में ही इसकी सदस्यता लेने पर देख सकते हैं।
 
 
==सामग्री==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/ज़ी5" से प्राप्त