| coronation =
| predecessor = तंवर राजपूत
| successor =
गुरु
बालीनाथ जी (नाथ पंथ)
| consort = नेतल दे
| issue =
| religion = [[हिन्दू]]
}}
नाथ पंथ के सिरोमनी बाबा रामदेव
रामदेवजी जन्म उंडुकासमेर (बाड़मेर) में हुआ।
रामदेव जी तवंर वंशीय राजपूत थे।
इनकी ध्वजा, नेजा कहताली हैं, नेजा सफेद या पांच रंगों का होता हैं
बाबा राम देव जी एकमात्र लोक देवता थे, जो कवि भी थे।
राम देव जी की रचना चैबीस वाणियाँ कहलाती है। इन्होने कामड़ पंथ की स्थपना की।
रामदेव जी का प्रतीक चिन्ह पगल्ये कहलाते है। और इनके पगल्यों की पूजा की जाती है।
इनके लोकगाथा गीत ब्यावले कहलाते हैं।
इनके मेघवाल भक्त रिखिया कहलाते हैं
बालीनाथ जी इनके गुरू थे। जिनसे योग की शिक्षा ग्रहण की थी
नाथ पंथ में शिक्षा ली
गुरु की महिमा के लिए रामदेव जी द्वारा रचित भजन अलख धणी की जय 🚩 निष्कलंक नाथ की सदा जय अलख धणी निष्कलंक नाथ की सदा जय 🚩 गुरू प्रमाण 🌹🙏🏻🌹
सुणलौ गुरु गम ग्यान निहारी,
गुरु किरपा गोविंद गत जाणौ,
आवै भरोसौ भारी ||टेक||
ग्यानी गुरु भव दुःख सगळा मेटै,
अग्यानी आप उळझावै |
मंगता आगै मंगता मांगै,
भूल्या औरां नैं भूलावै ||१||
गुरु बिना ग्यान ध्यान नईं पावै,
संसय कौण मिटावै |
सरणै आयां री संका सह मेटै,
निरभै मुगति पावै ||२||
केई गुरु इसा आरंभ कर,
भला ढूंग पाखंड चलावै |
पेरै भेख भरम रा भांडा,
यूं कांई मुगति पावै ||३||
भेदी जकौ भरमै नईं,
कदै नीं पाखंड बणावै |
वेद सास्त्र परचै करिया,
भळै न पाछौ आवै ||४||
आपो नईं खोजै औरां नै परमोदै,
भूल्या नै भरमावे |
जळ डूबै जळ गह धारा,
दूणौ पींदै जावै ||५||
अग्यानी गुरु नईं कीजै,
नहचै नाव डुबोवे |
ज्युं सांग बहरूपिया बाजी,
यूं भूल्या भेख बणावै ||६||
सिमरथ गुरु सांसौ सब मेटै,
निजमन होय ध्यावै |
लट भंवरा ज्यूं गत होई जाई,
होय भंवर उड़ जावै ||७||
घर-घर में चेला कर लेवै,
स्वारथ लोभ लगावै |
अासा लागी आसरौ बांधै,
चादर धोती मंगावै ||८||
गुरु गोविंद एक कर जाणौ,
चवदह लोक गुरु सम नाईं |
गुरु महिमा बरंणी न जावै,
वेद सास्त्र सगळा गावे ||९||
"बालीनाथ" गुरु सेन बताई,
निज धरम रै मांही |
अजमल सुत "रामदेव" भाखै,
अपणै में आप समाही ||१०||
:~ गुरु की महीमा समजाते हुए "श्री गुरु प्रमांण" में
रामदेवजी महाराज कहते हैं की -
है लोगो! ज्ञान-दृष्टि के लिए गुरु का रहस्य सुनिए |
गुरु के प्रती दृढ़ विश्वास, अटूट आस्था धारण करके गुरु की कृपा दृष्टि प्राप्त करो, जिससे तुम ईश्वर का स्वरूप पहचान सको |
समर्थ (ज्ञानी) व असमर्थ (अज्ञानी) गुरु का अंतर स्पष्ट करते हुए बाबा रामदेवजी आगे कहते हैं की- ज्ञानी गुरु संसार के समस्त दुःखों (त्रयताप) का नाश कर देता है,
जबकि अज्ञानी गुरु माया-जाल में उलझा देता है |
अज्ञानी गुरु धारण करने पर शिष्य की स्थिति ठीक उसी प्रकार होती है,
जैसे कि एक भिक्षुक, दूसरे भिक्षक से द्रव्य या अन्न की मांग कर रहा हो, जो निरर्थक है |
निज स्वरुप (आत्म ज्ञान) को भूला हुआ अज्ञानी गुरु जो स्वयं भ्रमित है, दूसरों (शिष्यों) को भी (आत्म-ज्ञान देने में असमर्थ होने से) भ्रमित करता है ||१||
गुरु (सदगुरु या समर्थ गुरु) के बिना ज्ञान प्राप्त नही हो सकता |
सदगुरु के बिना संशय को दूसरा कौन मिटा सकता है ?,
जो श्रद्धापूर्वक सदगुरु की शरण में चला जाता है,
सदगुरु उसके समस्त संशय नष्ट कर देता है |
संशय के नष्ट होने पर वह निर्भय होकर मुक्ति (मोक्ष) प्राप्त करता है ||२||
कई तथाकथित गुरु ऐसे भी होते हैं जो गुरू पद के पात्र नहीं होने पर भी गुरु का अभिनय करते हुए कईं प्रकार के ढोंग-पाखंड करते है |
वे लोग आत्म ज्ञान के अभाव में भ्रांति या संशय के भाण्ड (बर्तन) मात्र हैं,
जिन्होंने दिखावे के लिए साधु वेष (भगवा वस्त्रादि) पहन रखा है,
इस प्रकार के बाह्य-आडंबर से कोई भी व्यक्ति मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकता ||३||
जो भेदज्ञ (परम तत्व के रहस्य का ज्ञाता) है वह कभी भी भ्रमित (मिथ्या ज्ञान द्वारा संशय- युक्त) नहीं होता है |
ऐसा (परम तत्ववेता) व्यक्ति कभी भी पाखंड नही करता है |
वेद शास्त्रीय ज्ञान को आत्म-सात कर लेने वाला ऐसा व्यक्ति पुनर्जन्म को प्राप्त नही होता है, अर्थात वह आवागमन से छुटकर मोक्ष प्राप्त कर लेता है ||४||
जो अपने निज स्वरुप (आत्मस्वरूप) को नही खोजता है तथा (आत्मज्ञान के अभाव में भी) अन्य लोगों को ज्ञानोपदेश देता है,
वह अपने भूले भटके श्रोतागणों (शिष्यों) को और अधिक भ्रमित करता है |
इस प्रकार के असमर्थ गुरू के शिष्यो की वही दशा होती है,
जैसे कि समुद्र में डूबता हुआ कोई व्यक्ति बचने के लिए जल धारा को ही पकडे तो वह बचने की अपेक्ष और भी तीव्र गति से जल-गर्त में जाएगा |
अर्थात् भव-सागर से पार होने के लिए यदि किसी अज्ञानी (असमर्थ) गुरू का आश्रय ग्रहण किया जाएगा तो और अधिक तेज गति से रसातल को जायेगा, भव सागर में डूब जाएगा ||५||
अज्ञानी व्यक्ति को गुरु नहीं बनाना चाहिए,
वह निश्चय ही इस जीवन रुपी नौका को भव-सागर में डुबो देगा |
ज्ञान मार्ग से भटके हुए पाखंडी गुरु ऐसी वेशभूषा धारण करके आडंबर करते हैं जैसे कि बहुरुपिया या बाजीगर स्वांग या तमाशा करता हों ||६||
समर्थ गुरु समस्त सांसारिक कष्ट तथा संशय मिटा देता है.
गुरु कृपा से संशय रहित होकर जो शिष्य शुद्ध चित से परम तत्व परब्रह्म का ध्यान करता है,
उसकी गति (दशा, स्थिति) लट्ट और भ्रमर जैसी हो जाती है |
जिस प्रकार भ्रमर की संतान भ्रमर होते हुए भी पंख के अभाव में 'लट्ट' की संज्ञा से अभीहित होती है,
परन्तु पंख आ जाने पर वह भी भ्रमर की संज्ञा व तद्धर्म धारण करके अर्थात भ्रमर बनकर उड़ जाती है |
ठीक उसी प्रकार समर्थ गुरु का सच्चा शिष्य आत्म-ज्ञान रुपी पंख धारण करके गुरुवत् हो जाता है, वह सदगुरु के स्वरुप व तेज को प्राप्त कर लेता है अर्थात् स्वयं समर्थ हो जाता है और माया-पाश को काटकर अनंत आकाश (ब्रह्माकाश) में उड़ जाता है |
इस प्रकार समर्थ गुरु अपने शिष्य को अपने जैसा समर्थ बना देता है,
तब शिष्य गुरुवत एवं गुरुमय हो जाता है |
अंश, अंशी में मिल जाता है |
जीवात्मा ब्रह्म (परमात्मा) में विलीन हो जाता है ||७||
पाखंडी व अज्ञानी गुरु स्वार्थ सिद्धि के लिए घर-घर में चेले बनाते फिरते हैं,
ऐसे लोभी गुरु सदैव पराई आशा में स्वार्थ पूर्ति का अनुमान करत रहतेे हैं तथा शिष्यों से चादर धोती आदी मांगकर लेते अथवा मंगवाते है ||८||
समर्थ सदगुरु (ब्रह्मज्ञानी गुरु) और भगवान में कोई भेद नही है, ऐसे गुरु और गोविंद को एक ही समझो |
चौदह लोक में सदगुरु के समान महिमामय और कोई भी नही है |
सभी वेद शास्त्र गुरु महिमा गाते हैं, फिर भी उसका पुरा वर्णन नही हो सकता, क्योंकी वह "वर्णनातीत" है तथा गुरू का उपदेश "अक्षरातीत" है ||९||
मैं अजमल सुत "रामदेव" यह कहता हुं कि मुझे तो मेरे सदगुरु "बालीनाथजी" ने निजधर्म अर्थात आत्म-स्वरुप (आत्म तत्व व ब्रह्मज्ञान) प्राप्त करने का संकेत दिया
(दिशा-निर्देश दिया, पथ प्रदर्शित किया), जिससे मैं अपने शुद्ध आत्म-स्वरुप को प्राप्त होकर अपने आप में समाविष्ट हो गया अर्थात ब्रह्ममय हो गया ||
१०||
🚩मिंयाला महाराज योगीराज बाबा रामदेव जी की युगों युग जय जयकार 🚩
लेखक योगी मुकेश नाथ जी
मूंडवाड़ा
'''रामदेव जी''' (बाबा रामदेव, रामसा पीर, रामदेव पीर)<ref>{{Cite web |url=http://hindi.webdunia.com/sanatan-dharma-mahapurush/ramapeer-114102900012_1.html |title=रामदेव जी के पर्चे |access-date=3 जून 2017 |archive-url=https://web.archive.org/web/20170615171217/http://hindi.webdunia.com/sanatan-dharma-mahapurush/ramapeer-114102900012_1.html |archive-date=15 जून 2017 |url-status=dead }}</ref> [[राजस्थान]] के एक लोक देवता हैं जिनकी पूजा सम्पूर्ण राजस्थान व गुजरात समेत कई भारतीय राज्यों में की जाती है। इनके समाधि-स्थल [[रामदेवरा]] ([[जैसलमेर जिला|जैसलमेर]]) पर भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष द्वितीया सेे दसमी तक भव्य मेला लगता है, जहाँ पर देश भर से लाखों श्रद्धालु पहुँचते है।
वे चौदहवीं सदी के एक शासक थे, जिनके पास मान्यतानुसार चमत्कारी शक्तियां थीं। उन्होंने अपना सारा जीवन गरीबों तथा दलितों के उत्थान के लिए समर्पित किया। भारत में कई समाज उन्हें अपने इष्टदेव के रूप में पूजते हैं।
==पृष्ठभूमि==
==
कामड़ो की उत्पत्ति के सम्बन्ध में कई किंवदंतियां प्रचलित है। कहते है भगवान आदिनाथ शिव जी के कान से जिस प्रथम पुरुष की उत्पत्ति हुई उसका नाम "काँवर" था। एक समय भगवान के यहाँ हो रहे नृत्य गान में यह काँवर भी जा पहुंचा, तो भगवान ने वहीं उसे सिर पर कलश लिए नाच नृत्यांगनाओं के साथ मजीरों की संगति करने बिठा दिया। कहते है तभी से काँवर होते-होते कामड़ हो गया और मजीरा इनका मुख्य वाद्य बन गया। । जन सामान्य को सत्य को जानने व जीवन के रहस्य को बताने के लिए अपभ्रंश व प्राकृत भाषा द्वारा मनुष्य के अंत मन व [घट] शरीर में सिध्दों ने इसका रहस्योद्घाटन किया व लोक भाषा में वाणी या पद्य गायन व नृत्य द्वारा इसमें आकर्षण उत्पन्न किया जिसका प्रसार जोगी योगी नाथ पंथ व जंगम ने किया सिद्ध लोक साधना द्वारा अलौकिक सिद्धियां प्राप्त चमत्कार पूर्ण व अति प्राकृतिक शक्तियों से युक्त व्यक्ति सिद्ध कहलाते थे इनमे ८४ सिद्ध प्रसिद्ध हुए। सिद्धों के महायानी सिद्ध व नाथों के कपिलानी व कापालिक नाथ गुरु अति प्राचीन काल में तम्बरु शिवगण नाम से जाने जाते है। बाद में तेरह ताली कामङिया। शिवजी के १८ पंथ व गोरखनाथजी में शिवजी के १२ पंथों को नष्ट कर ६ पंथ अपने और मिलाकर नए १२ पंथों की स्थापना की इनमे कपिलानी पंथ से भी कामड़ साधुओं की उत्पत्ति मानी गई है। कामड पंथ की स्थापना गोरख नाथ जी के आदेश पर बालिनाथ जी के परम शिष्य योगी राज बाबा रामदेव द्वारा पंथ को बनाया गया
कामड पंथ के साध योगियों की तरह ही मृत्यु पर समाधि लगाते हे और योगियों की तरह भगवा वस्त्र पहनते हे यह पंथ नाथ पंथ का नवीन रूप है कामड पंथ के साधु पंडितो की तरह निम्न वर्ग कहे जाने वाले समाज में पंडित के सभी कार्य करने लग गए
आज भी इन समाजों में शादी विवाह या अन्य धार्मिक पैरोग्रामो में नाथ पंथ को गुरु मानकर ये पंथ वाले अपनी परंपरा को निभा रहे है कुछ पैसा नाथो को
भेंट के रूप में हर कार्य कर्म में हर समाज से ,
भेट घर पर देने आते हैं ये परंपरा आज भी मेरे गांव में लागू है
यह पंथ गोरख नाथ जी के हठयोग साधना पर आधारित पंथ हे
इस पंथ को बनाए जाने का मुख्य उद्देश्य था की जो निम्न वर्ग से कहे जाने वाले लोगो को कुछ पंडित मंदिरों पर चढ़ने नहीं देते थे और और वेदों को नहीं पड़ने देते थे ब्राह्मणवाद से ऊब कर निम्न वर्ग के लोग सनातन धर्म को छोड़ कर बौद्ध धर्म और मुस्लिम बनने लग गए इन को वापस हिन्दू बनाने के लिए बाबा रामदेव ने शुद्धि आन्दोलन करने वाले एकमात्र लोकदेवता है
और इनको वापस हिन्दू बनाकर कामड़ पंथ बनाकर सनातन धर्म को बचाया
हिंदू मुसलमान दोनों इनकी पूजा करते हैं यह दोनो समुदाय में एकता स्थापित की
बाबा रामदेव हठयोग और गुरु के लिए समर्पण का भाव था
हठयोग के द्वारा बाबा रामदेव ने जीवित समाधि ली
बाबा रामदेव अवतार वाद के घोर विरोधी थे
उनका मानना था की सब ज्ञान गुरु के आशीर्वाद से ही प्राप्त होता है
पर आज चालक व्यक्ति उनको वैदिक धारा के कुछ पंडितों ने अपने विरोधी संतों और सिद्धों का मूलोच्छेद करके उनका अस्तित्व मिटाने का प्रयास किया है। यदि ऐसा संभव न हुआ, तो उनकी खूब निन्दा करके जनता में उनको बदनाम करने का काम किया। इससे भी काम न बना, और जनता में उनके प्रति श्रद्धा बढ़ती ही गई, तो वे उनके शिष्य बनकर उनके पंथ में घुस गए और वहां रहकर उनके बारे में ऐसी-ऐसी बेसिर-पैर की मनगढ़न्त कहानियां गढ़कर प्रचारित कर दीं कि वे सहज संत न रह कर, चमत्कारी पुरुष बन गए। मछेन्द्रनाथ और गोरखनाथ दोनों महासंतों के साथ कुछ ब्राह्मणों ने यही किया। मछेन्द्रनाथ को मछली के पेट से और गोरखनाथ को गोबर से पैदा हुआ दिखाकर उनका भरपूर विकृतीकरण किया गया। इस विकृतीकरण से मछेन्द्रनाथ का उद्धार जरूरी हे
नाथ पंथ और निर्गुण साधु संतो ने अवतार वाद को नही माना हे
गण और अवतार में फर्क हे
कामड़ साधुओं की विशेषता
इस सम्प्रदाय के साधुओं की विशेषता के बारे में कहा कि
कामड होय काम बस राखे,काया कसे करारी।
धोका मेट धणिया ने ध्यावे करे अलख शिव से यारी ।
यानि वह पुरुष कामड़ है जो अपने कामनाओं को नियंत्रण में रखता है तथा अपने शरीर को योगाभ्यास से मजबूत बनाता है तथा संसार में निडर होकर घूमता है तथा मित्रता केवल शिव अलख से करता है।
नाथ पंथ में दिक्षा लेने वाले ज्यादा राजपूत राजा थे
जितने भी लोकदेवता हुए हे सब के गुरु ज्यादातर नाथ योगी ही मिलेंगे जैसे गोगा जी ,पाबूजी, हड़बूजी, रामदेव जी ,जसनाथ जी जो जाट जाति से थे आदि के गुरु योगी है
सभी महापुरुषों को बारम्बार प्रणाम नमस्कार 🙏
मेरा मकसद किसी समाज विशेष की भावनाओ को आहत पहुंचाना नहीं है ब्राह्मण समाज पूजनीय समाज हे इनका में आदर करता हु पर कुछ लोग ऐसा करते है
सभी का अस्तित्व ब्राह्मण देवता से ही हे
यह वेदों के रक्षक है सनातन धर्म की शान हैं
ब्राह्मणों को देवता के समान माना गया है
यह पूजनीय है इनके चरणों में नमन करता हु 🙏किसी को बुरा लगे तो माफ करे
बाबा रामदेवजी मुस्लिमों के भी आराध्य हैं और वे उन्हें रामसा पीर या रामशाह पीर के नाम से पूजते हैं। रामदेवजी के पास चमत्कारी शक्तियां थी तथा उनकी ख्याति दूर दूर तक फैली। किंवदंती के अनुसार [[मक्का (शहर)|मक्का]] से पांच [[पीर (सूफ़ीवाद)|पीर]] रामदेव की शक्तियों का परीक्षण करने आए। रामदेवजी ने उनका स्वागत किया तथा उनसे भोजन करने का आग्रह किया। पीरों ने मना करते हुए कहा वे सिर्फ अपने निजी बर्तनों में भोजन करते हैं, जो कि इस समय मक्का में हैं। इस पर रामदेव मुस्कुराए और उनसे कहा कि देखिए आपके बर्तन आ रहे हैं और जब पीरों ने देखा तो उनके बर्तन मक्का से उड़ते हुए आ रहे थे। रामदेवजी की क्षमताओं और शक्तियों से संतुष्ट होकर उन्होंने उन्हें प्रणाम किया तथा उन्हें राम शाह पीर का नाम दिया। रामदेव की शक्तियों से प्राभावित होकर पांचों पीरों ने उनके साथ रहने का निश्चय किया। उनकी मज़ारें भी रामदेव की समाधि के निकट स्थित हैं।<ref name="it">{{cite book|title=India today, Volume 18, Issues 1-12|year=1993|publisher=लिविंग मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड|page=६१|url=https://books.google.com/books?ei=_P6UT82IJIzxrQfE27npBA&sqi=2&id=JWUpAQAAIAAJ&dq=RAMDEV+MECCA&q=+MECCA#search_anchor|access-date=11 अप्रैल 2020|archive-url=https://web.archive.org/web/20161223183354/https://books.google.com/books?ei=_P6UT82IJIzxrQfE27npBA&sqi=2&id=JWUpAQAAIAAJ&dq=RAMDEV+MECCA&q=+MECCA#search_anchor|archive-date=23 दिसंबर 2016|url-status=live}}</ref>
|