"नंद वंश": अवतरणों में अंतर

रोहित साव27 (वार्ता) के अवतरण 5645284 पर पुनर्स्थापित : स्रोतहीन सम्पादन
टैग: ट्विंकल किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
Link suggestions feature: 3 links added.
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन Newcomer task Suggested: add links
पंक्ति 33:
महापद्मनंद के व्यक्तित्व का आकलन हमें इस नतीजे पर लाता है कि व्यक्ति महत्वपूर्ण होता है, जात और कुल नहीं। उसके समय तक मनु की संहिता भले ही नहीं बनी थी, लेकिन वर्णव्यवस्था समाज में अपनी जड़ें जमा चुकी थीं और उसी के दृष्टिकोण से वह अनभिजात और नीचकुलोत्पन्न था, शूद्र था। उसने इन तमाम उलाहनों को अपने व्यक्तित्व विकास में बाधक नहीं बनने दिया। किसी भी आक्षेप की परवाह किये बिना उसने राजसत्ता अपने बूते हासिल की। उसने एक राज, एक देश को अपने राजनैतिक चातुर्य और पराक्रम से एक राष्ट्र में परिवर्तित कर दिया। कुलीनता की पट्टी लटकाये राजन्यों को मौत के घाट उतार दिया, या किनारे कर दिया और अपने द्वारा निर्मित राष्ट्र को व्यवस्था से बाँधने की पूरी कोशिश की। ऐसा नहीं था कि नंदों ने विद्वानों की कद्र नहीं की; जैसा कि चाणक्य ने अपने अपमान को लेकर ऐतिहासिक कोहराम खड़ा कर दिया था। चाणक्य कितना विद्वान था, यह अलग विमर्श का विषय है और उसके अपमान की कहानी एकतरफा है। लेकिन सच यह है कि नंदों ने विद्वानों को राज्याश्रय देने का आरम्भ किया था। उसने उत्तर पश्चिम इलाके से व्याकरणाचार्य पाणिनि को राजधानी पाटलिपुत्र में आमंत्रित किया। इतिहासकार नीलकंठ शास्त्री के अनुसार पाणिनि नन्द दरबार के रत्न और राजा के मित्र थे। व्याकरण और भाषा विज्ञान की विश्व-प्रसिद्ध पुस्तक ‘अष्टाध्यायी’ की रचना महापद्मनंद के संरक्षण में पाटलिपुत्र में हुई, जिस पर भारत हमेशा गर्व कर सकता है। कात्यायन, वररुचि, वर्ष और उपवर्ष जैसे प्रकांड विद्वान न केवल इसी युग में हुए बल्कि इन सब से नन्द राजाओं के मधुर रिश्ते रहे और इन सब को राज्याश्रय मिलता रहा। हालांकि कौटिल्य अथवा चाणक्य की ऐतिहासिकता पर प्रश्न उठते रहे हैं, लेकिन उसे लेकर जो आख्यान हैं उससे यही पता चलता है कि नंदों द्वारा विद्वानों को प्रोत्साहन देने की परंपरा से ही आकर्षित होकर आश्रय पाने की अभिलाषा से वह नन्द दरबार में गया और जैसी कि कथा है अपमानित हुआ। अभिलाषा गहरी होती है, तब अपमान भी गहरा होता है। कथा से जो सूचना मिलती है, उससे उसके अपमान का भी अनुमान होता है। लेकिन कथानुसार भी चाणक्य इतना विद्वान तो था ही कि उसने सम्पूर्ण परिदृश्य का जज्बाती नहीं, बल्कि सम्यक विश्लेषण किया। उसने पुष्यमित्र शुंग की तरह मौर्य वंश को ध्वस्त कर द्विज शासन लाने की कोशिश नहीं की। महापद्मनंद ने शूद्र जनता के मनोविज्ञान को झकझोर दिया था। इसकी अहमियत चाणक्य समझता था। उसकी शायद यह विवशता ही थी कि उसे एक क्षत्रियोत्पन्न बालक चन्द्रगुप्त को नंदों के विरुद्ध खड़ा किया।
 
ऐसा नहीं था कि धननंद के समय मगध की राज-व्यवस्था ख़राब थी। 326 ईसापूर्व में जब सिकंदर भारत आया तब कई कारणों से वह झेलम किनारे से ही लौट गया7 यह सही है कि उसकी सेना एक लम्बी लड़ाई के कारण थक चुकी थी और अपने वतन लौटना चाहती थी। लेकिन यह भी था कि पश्चिमोत्तर के छोटे-छोटे इलाकों में जो राजा थे उन्हें अपेक्षाकृत बड़ी सेना से भयभीत कर देना और पराजित कर देना तो संभव था, लेकिन उसने जैसे ही नन्द साम्राज्य की बड़ी सेना का विवरण सुना तो उसके हाथ-पांव काँप गए। सिकंदर का हौसला पस्त हो गया। सिकंदर मौर्यों से नहीं, नंदों से भयभीत होकर लौटा। इतिहासकारों ने इस तथ्य पर भी कम ही विचार किया है, परवर्ती मौर्य साम्राज्य की शासन-व्यवस्था का मूलाधार नंदों की शासन व्यवस्था ही थी, जिसका ढाँचा महापद्मनंद ने तैयार किया था। चन्द्रगुप्त के समय में इसमें कुछ सुधार अवश्य हुए, लेकिन उसका मूल ढाँचा पहले जैसा ही बना रहा। [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] नाटककार विशाखदत्त की कृति ‘मुद्राराक्षस’ से भी यह बात स्पष्ट होती है कि स्वयं चाणक्य नन्द राज के मंत्री राक्षस को ही क्यों चन्द्रगुप्त का मंत्री बनाने के लिए उत्सुक था। अंततः उसे सफलता भी मिलती है। इससे स्पष्ट होता है मौर्य काल में केवल राजा बदला था, व्यवस्था और राज-नीति नहीं। चन्द्रगुप्त ने नन्द राजाओं की साम्राज्य-विस्तार की नीति को जारी रखते हुए उसे पश्चिमोत्तर इलाके में हिन्दुकुश तक फैला दिया। लेकिन यह विस्तार नंदों की तुलना में बहुत कम था। इन सब के अलावा नंदों ने भारतीय इतिहास और राजनीति को एक और महत्वपूर्ण सीख दी है, जिसका आज भी महत्व है और दुर्भाग्य से जिसकी चर्चा भी नहीं होती है। आज भी भारतीय राष्ट्र की वैचारिकता की तलाश होती है। इस विषय पर परस्पर विरोधी कई विचार हैं। नंदों ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया था कि ऊंच-नीच वाली वर्णव्यवस्था को आधार बना कर छोटे-छोटे जनपद तो कायम रह सकते हैं, लेकिन इस सामाजिक आधार पर कोई वृहद राष्ट्र नहीं बन सकता। और यह भी कि जो चीज वृहद होगी उसका वैचारिक आधार लचीला और उदार होना आवश्यक है। नंदों ने किसी धर्म को विशेष प्रश्रय नहीं दिया। हम कह सकते हैं वह धर्मनिरपेक्ष राज्य था। यह वही समय था, जब बौद्ध और जैन धर्म के प्रचारक मगध के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते होते थे। नंदों के पूर्व के हर्यंक राजाओं ने बौद्धों को काफी सहूलियतें दी थी। स्वयं बिम्बिसार ने बुद्ध को वेणुवन प्रदान किया था। लेकिन नंदों ने किसी धर्म विशेष के लिए कुछ किया हो इसकी सूचना नहीं मिलती। इसकी जगह विद्वानों को राज्याश्रय देकर ज्ञान क्षेत्र को विकसित करना उसने जरुरी समझा। पाणिनि को राजदरबार में रखना मायने रखता है। नन्द की चिंता थी कि मागधी भाषा से काम नहीं चलने वाला। एक बड़े राष्ट्र को एक ऐसी जुबान चाहिए, जिससे एक छोर से दूसरे छोर तक संवाद किया जा सके। इसीलिए पाणिनि ने संस्कृत के इलाकाई रूपों को आत्मसात करते हुए एक ऐसी भाषा को विकसित करने का आधार तैयार किया, जहाँ वैविध्य कम हों, एकरूपता अधिक हो। यह काम इतना महत्वपूर्ण है, जिसका अनुमान कर ही हम दंग हो जाते हैं। इन सब के साथ नन्द राजाओं ने अपने नाम-काम के प्रचार हेतु राज खजाने का अशोक की तरह दुरुपयोग नहीं किया। न ही उन्होंने अपने नाम के स्तम्भ लगवाए, न भाड़े के पंडितों को रख अपनी प्रशस्ति लिखवाई।
 
कुल मिला कर मैं इस बात पर पुनः जोर देना चाहूंगा कि नंदों, खास कर महापद्मनंद के साथ इतिहास ने न्याय नहीं किया है। आज इस ज़माने में जब हमने इतिहास को नीचे से देखने का सिलसिला आरम्भ किया है, हमारी कोशिश होनी चाहिए कि महापद्मनंद की भूमिका पर समग्रता और ईमानदारी पूर्वक विचार करें। उसे अनभिजात और नीचकुलोत्पन्न कह कर हम उसकी अब और अधिक अवहेलना नहीं कर सकते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगभग सभी मार्क्सवादी इतिहासकारों ने भी उसकी उपेक्षा की। कोसंबी और नेहरू सरीखे इतिहास-समीक्षकों ने भी उन पर कोई ध्यान नहीं दिया। इतिहासकार के. एल. नीलकंठ शास्त्री की हम सराहना करना चाहेंगे कि उन्होंने पहली दफा स्वतंत्र रूप से नन्द राज वंश पर काम किया और महापद्मनंद की भूमिका को रेखांकित किया। शास्त्री के शब्दों में “नंदों के उत्थान को निम्न वर्ग के उत्कर्ष का प्रतीक माना जा सकता है। पुराणों में इस राजवंश को शूद्रों के शासन का अगुआ और इसी कारण अधम कहा गया है।”
पंक्ति 105:
==नंद वंश के उत्तराधिकारी==
 
1.'''पंडुक अथवा सहलिन (बंगाल का सेन वंश)''' नंदराज महापद्मनंद के जेष्ट पुत्र पंडुक जिनको पुराणों में सहल्य अथवा सहलिन कहा गया है ।नंदराज के शासनकाल में उत्तर बिहार में स्थित वैशाली के कुमार थे ।तथा उनकी मृत्यु के बाद भी उनके वंशज मगध साम्राज्य के प्रशासक के रूप में रहकर शासन करते रहे। इन के वंशज आगे चलकर पूरब दक्षिण की ओर बंगाल चले गए हो और अपने पूर्वज चक्रवर्ती सम्राट महापदम नंद के नाम पर सेन नामांतरण कर शासन करने लगे हो और उसी कुल से बंगाल के आज सूर्य राजा वीरसेन हुई जो मथुरा सुकेत स्थल एवं मंडी के [[सेन राजवंश|सेन वंश]] के जनक बन गए जो 330 ईसवी पूर्व से 1290 ईस्वी पूर्व तक शासन किए।
 
2.'''पंडू गति अथवा सुकल्प (अयोध्या का देव वंश)''' आनंद राज के द्वितीय पुत्र को महाबोधि वंश में पंडुगति तथा पुराणों में संकल्प कहा गया है ।कथासरित्सागर के अनुसार अयोध्या में नंद राज्य का सैन्य शिविर था जहां संकल्प एक कुशल प्रशासक एवं सेनानायक के रूप में रहकर उसकी व्यवस्था देखते थे तथा कौशल को अवध राज्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई अवध राज्य आणि वह राज्य जहां किसी भी प्रकार की हिंसा या बलि पूजा नहीं होती हो जबकि इसके पूर्व यहां पूजा में पशुबलि अनिवार्य होने का विवरण प्राचीन ग्रंथों में मिलता है जिस को पूर्णतया समाप्त कराया और यही कारण है कि उन्हें सुकल्प तक कहा गया है यानी अच्छा रहने योग्य स्थान बनाने वाला इन्हीं के उत्तराधिकारी 185 ईस्वी पूर्व के बाद मूल्य वायु देव देव के रूप में हुए जिनके सिक्के अल्मोड़ा के पास से प्राप्त हुए हैं
पंक्ति 112:
 
4.'''राष्ट्रपाल (महाराष्ट्र का सातवाहन कलिंग का मेघ वाहन वंश)''' महाबोधि वंश के अनुसार नंदराज के चौथे पुत्र राष्ट्रपाल थे। राष्ट्रपाल के कुशल प्रशासक एवं प्रतापी होने से इस राज्य का नाम राष्ट्रपाल के नाम पर महाराष्ट्र कहा जाने लगा यह गोदावरी नदी के उत्तर तट पर पैठन अथवा प्रतिष्ठान नामक नगर को अपनी राजधानी बनाई थी। राष्ट्रपाल द्वारा ही मैसूर के क्षेत्र, अश्मक राज्य एवं महाराष्ट्र के राज्यों की देखभाल प्रशासक के रूप में की जाती थी जिसकी केंद्रीय व्यवस्था नंदराज महापद्मनंद के हाथों में रहती थी।
राष्ट्रपाल के पुत्र ही सातवाहन एवं मेघवाल थे ।जो बाद में पूर्वी घाट उड़ीसा क्षेत्र [[पश्चिमी घाट]] महाराष्ट्र क्षेत्र के अलग-अलग शासक बन गए। ब्राहमणी ग्रंथों पुराणों में इन्हें आंध्र भृत्य कहा गया है।
 
5.'''गोविशाणक(उत्तराखंड का कुलिंद वंश)''' महाबोधि वंश के अनुसार नंदराज महापद्मनंद के पांचवे पुत्र गोविशाणक थे। नंदराज ने उत्तरापथ में विजय अर्जित किया था। महापद्मनंद द्वारा गोविशाणक को प्रशासक बनाते समय एक नए नगर को बसाया गया था ।वहां उसके लिए किला भी बनवाया गया। इसका नामकरण गोविशाणक नगर रखा गया।उनके उत्तराधिकारी क्रमशः विश्वदेव,धन मुहूर्त,वृहतपाल,विश्व शिवदत्त,हरिदत्त, शिवपाल,चेतेश्वर,भानु रावण,हुई जो लगभग 232 ईसवी पूर्व से 290 ईसवी तक शासन किया।