"वॉयस ऑफ़ अमेरिका": अवतरणों में अंतर

No edit summary
नया पृष्ठ: '''वॉयस ऑफ़ अमेरिका''' (अंग्रेज़ी: ''Voice of America'' (''VOA'')) [[संयुक्त राज्य अमेर...
पंक्ति 1:
'''वॉयस ऑफ़ अमेरिका''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Voice of America'' (''VOA'')) [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिकी]] सरकार की आधिकारिक प्रसारण सेवा है। अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवाओं में वॉयस आफ़ अमेरिका एक जाना-मान नाम है। अंग्रेज़ी के अतिरिक्त वीओए अन्य बहुत सी भाषाओं में प्रसारण करता है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को विश्व के बारे में अमेरिकी दृष्टिकोण से अवगत कराना है। इस सेवा के वांछित दर्शक अमेरिका में अमेरिकी नागरिक नहीं है लेकिन बहुत से अमेरिकी इस पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को सुनते हैं।
[[वायस ऑफ अमेरिका]] आधी शताब्दी से भी अधिक समय तक विश्वसनीय समाचार सूचनाएं और [[अमेरिका]] के बारे में जानकारी निरंतर श्रोताओं तक पहुंचाता रहा। [[वायस ऑफ अमेरिका]] से [[हिंदी]] प्रसारण कि शुरुआत जुलाई १९५४ में हुई थी, जो शोर्टवेव [[रेडियो]] के जरिये किया जाता था। [[वायस ऑफ अमेरिका]] का मुख्यालय [[अमेरिकी संसद]] भवन के सामने और राष्ट्रपति निवास यानि [[व्हाइट हाउस]] से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहाँ अनुभवी पत्रकारों की पूरी टीम चौबीस घंटे कार्यरत रहती है। हालांकि अब [[हिंदी]] समेत कई भाषाओं के प्रसारण बंद कर दिए हैं।
 
वीओए का गठन [[१९४२]] में युद्ध सूचना कार्यालय के अधीन किया गया था जिसका उद्देश्य उस समय यूरोप में चल रहे [[द्वितीय विश्व युद्ध]] के समाचारों का प्रसारण करना था। वीओए ने [[२१ फरवरी]], १९४२ को प्रसारण आरम्भ किया।
 
==बाहरी कड़ियाँ==
*[http://www.voanews.com/hindi/index.cfm वॉयस ऑफ़ अमेरिका]
*[http://www1.voanews.com/english/news/ वॉयस ऑफ़ अमेरिका]