"महाराजा रणजीत सिंह": अवतरणों में अंतर

Aviram7 (वार्ता) के अवतरण 5717742 पर पुनर्स्थापित : -
टैग: ट्विंकल किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 16:
| father = [[महाराजा महा सिंह]]
| mother = [[राज कौर]]
| royal house = [[संधवालिया]], [[जाटसांसी सिक्खराजपूत]]<ref>History of the Jatt Clans - H.S Duleh ''(Translation from original Punjabi work "JattanSansi da Itihas" by Gurjant Singh)''.</ref><ref>1911 census of British Punjab - Major General Barstow</ref>
| religion = [[सिक्ख]हिंदू ]
}}
'''महाराजा रणजीत सिंह''' (पंजाबी: ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ) (१७८०-१८३९) पंजाब प्रांत के राजा थे। वे '''शेर-ए पंजाब''' के नाम से प्रसिद्ध हैं। महाराजा रणजीत एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने न केवल पंजाब को एक सशक्त सूबे के रूप में एकजुट रखा, बल्कि अपने जीते-जी [[अंग्रेज|अंग्रेजों]] को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं भटकने दिया। रणजीत सिंह का जन्म सन् 1780 में [[गुजरांवाला]] (अब [[पाकिस्तान]]) [[संधवालिया|संधावालिया]] महाराजा महा सिंह के घर हुआ था। उन दिनों पंजाब पर [[सिख|सिखोंसांसी]] <nowiki/>और अफ़ग़ानों का राज चलता था जिन्होंने पूरे इलाके को कई मिसलों में बांट रखा था। रणजीत के पिता महा सिंह सुकरचकिया मिसल के कमांडर थे। पश्चिमी पंजाब में स्थित इस इलाके का मुख्यालय गुजरांवाला में था। छोटी सी उम्र में चेचक की वजह से महाराजा रणजीत सिंह की एक आंख की रोशनी चली गयी थी।<ref>Kushwant Singh. "[http://www.learnpunjabi.org/eos/index.aspx RANJIT SINGH (1780–1839)] {{Webarchive|url=https://archive.today/20151108160517/http://www.learnpunjabi.org/eos/index.aspx |date=8 नवंबर 2015 }}". Encyclopaedia of Sikhism. Punjabi University Patiala. Retrieved 18 August 2015.</ref> वे महज़ 12 वर्ष के थे जब उनके पिता चल बसे और राजपाट का सारा बोझ उन्हीं के कंधों पर आ गया।<ref>Jean Marie Lafont (2002). [https://books.google.com/books?id=zjduAAAAMAAJ Maharaja Ranjit Singh: Lord of the Five Rivers]. Oxford University Press. pp. 33–34, 15–16. ISBN 978-0-19-566111-8</ref> 12 अप्रैल 1801 को रणजीत सिंह ने महाराजा की उपाधि ग्रहण की। [[गुरु नानक|गुरु नानक जी]] के एक वंशज ने उनकी ताजपोशी संपन्न कराई। उन्होंने [[लाहौर]] को अपनी राजधानी बनाया और सन 1802 में अमृतसर की ओर रूख किया।
 
महाराजा रणजीत ने अफ़ग़ानों के खिलाफ कई लड़ाइयां लड़ीं और उन्हें पश्चिमी [[पंजाब]] की ओर खदेड़ दिया। अब [[पेशावर]] समेत पश्तून क्षेत्र पर उन्हीं का अधिकार हो गया। यह पहला मौक़ा था जब पश्तूनों पर किसी ग़ैर-मुस्लिम ने राज किया। उसके बाद उन्होंने पेशावर, जम्मू कश्मीर और आनंदपुर पर भी अधिकार कर लिया। पहली आधुनिक भारतीय सेना - "सिख ख़ालसा सेना" गठित करने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। उनकी सरपरस्ती में पंजाब अब बहुत शक्तिशाली सूबा था। इसी ताक़तवर सेना ने लंबे अर्से तक ब्रिटेन को पंजाब हड़पने से रोके रखा। एक ऐसा मौक़ा भी आया जब पंजाब ही एकमात्र ऐसा सूबा था, जिस पर अंग्रेजों का क़ब्ज़ा नहीं था। ब्रिटिश इतिहासकार जे टी व्हीलर के मुताबिक़, अगर वह एक पीढ़ी पुराने होते, तो पूरे हिंदूस्तान को ही फतह कर लेते। महाराजा रणजीत खुद अनपढ़ थे, लेकिन उन्होंने अपने राज्य में शिक्षा और कला को बहुत प्रोत्साहन दिया।