"लेंस": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 25:
चश्में का लेंस पतला होता है और इसे भी पहले बताई हुई रीति से ही बनाते हैं। परंतु इसकी सतह का उतना यथार्थ होना आवश्यक नहीं है जितना उन लेंसों की सतह का जो दूरदर्शी और फोटोग्राफी में प्रयुक्त होते हैं। लेंस के किनारों को पत्थर के पहिए पर घिसकर चश्में के फ्रेम के आकार का बना लेते हैं।
 
[[निकट: दृष्टि दोष]] (short sight or myopia) को दूर करने के लिए अवतल लेंस और [[दूर दृष्टि दोष]] (long sight or hypermetropia) को दूर करने के लिए उत्तल लेंस प्रयुक्त होता है। अबिंदुकता (astigmatizm) के दोष को दूर करने के लिए बेलनदार लेंस प्रयुक्त होता है। यदि इस दोष के साथ साथ निकट दृष्टि, या दूर दृष्टि, का दोष भी हो, तो गोलीय बेलनाकार लेंस (spherocylindrical lens) प्रयुक्त होता है। ऊर्ध्वाधर अक्ष (vertical axis) की दिशा में ऐसे लेंसों की शक्ति, क्षैतिज अक्ष (horizontal axis) की दिशा में लेंस की शक्ति से, भिन्न होती है।
 
==द्विफोकसी या बाइफोकस लेंस (Bifocal Lens)==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/लेंस" से प्राप्त