"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 31:
विकिपीडिया आपके ताज़ा विचारों, टिप्पणियों और शोधों या नई जानकारी को प्रकाशित करने की जगह नहीं है। हमारी [[विकिपीडिया:मूल शोध नहीं|मूल शोथ वर्जित]] नीति के तहत कृपया '''विकिपीडिया का किसी भी नीचे लिखी चीज़ के लिए इस्तेमाल न करें''':
 
# '''मूल (नई) खोज या शोध''', जैसे कि नए विचार और मसलों के हल बताना, नई विचारधाराएँ बयान करना, नए शब्द गढ़ना, इत्यादि। अगर आपने किसी विषय पर नयी जानकारी बनाई है तो उसे किसी और जगह छपवाइए, जैसे कि पत्रिकाएँ, अख़बार, पुस्तकें, भरोसेमंद और प्रमाणित वेबसाइटें और अन्य मान्य प्रकाशन। अगर आपकी शोध किसी मान्य जगह छपती है तो, हाँ, उसका प्रयोग विकिपीडिया में हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि महज़ छप जाने से कोई सामग्री विकिपीडिया पर स्वीकृत नहीं होती - वह किसी [[:en:WP:RS|भरोसेमंद]] और [[विकिपीडिया:सत्यापनीयता|प्रमाणित]] स्रोत में छपी होनी चाहिए जो [[विकिपीडिया:उल्लेखनीयता|उल्लेखनीय]] भी हो और केवल लेखक की [[विकिपीडिया:तटस्थ दृष्टिकोण|व्यक्तिगत राय]] न दर्शाए।
# '''व्यक्तिगत आविष्कार'''। फ़र्ज़ कीजिये कि आपने या आपके किसी मित्र ने एक नया शब्द 'फ़्रिन्डल​' गढ़ दिया, या एक नया नाच बनाया, या फिर एक नया बच्चों का खेल ईजाद कर दिया। चाहे यह दुनिया में कितना ही लोकप्रिय क्यों न हो, इसे विकिपीडिया पर [[:en:Wikipedia:Notability|लेख के योग्य]] तब तक नहीं मना जाएगा जब तक कई, एक-दूसरे से स्वतन्त्र, भरोसेमंद और प्रमाणित स्रोत इसके बारे में जानकारी न लिखें। [[:en:WP:Wikipedia is not for things made up one day|विकिपीडिया एक दिन में बनाई हुई जानकारी के लिए नहीं है]]।
# '''व्यक्तिगत निबंध''' {{anchor|निबंध}} जो किसी विषय के बारे में विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी के बजाए आपकी भावनाएँ बताते हैं। विकिपीडिया मानवों द्वारा ज्ञात जानकारी को जमा करने का प्रयास ज़रूर है लेकन यह आपकी रायों को उस जमावड़े में सम्मिलित करने का औज़ार नहीं है। अगर ऐसी अनोखी परिस्थिति बन जाए कि एक व्यक्ति की राय के बारे में किसी विषय के सन्दर्भ में लिखना आवश्यक हो, जो उसकी लिखाई उस व्यक्ति के अतिरिक्त अन्य लोगों को करनी चाहिए। अगर आप किसी चीज़ पर अपनी टिप्पणी देना चाहते हैं तो अपने सदस्य पृष्ठ पर या फिर [[meta:|मेटा-विकी]] पर ज़रूर दें, लेकिन विकिपीडिया के लेखों में नहीं। एक [http://www.wikinfo.org/index.php/Main_Page विकीइन्फ़ो] नामक अलग विकी परियोजना भी है जिसमें लेखों में व्यक्तिगत राय शामिल करने को बढ़ावा दिया जाता है। विकिपीडिया पर मेहनत लगाकर व्यक्तिगत निबंध न लिखें क्योंकि यह हटा दिए जाएँगे और आपका श्रम अकारण ही बेकार जाएगा।