"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 41:
विकिपीडिया भाषण और उपदेश देने का मंच नहीं है, जंग का मैदान नहीं है और प्रचार करने का माध्यम नहीं है। यह मनाही लेखों, श्रेणियों, सांचों और संवाद पृष्ठों पर सभी जगह लागू है। इसलिए विकिपीडिया पर डाली सामग्री में नीचे लिखी चीज़ें नहीं होनी चाहिए:
 
# '''दलीलें, प्रचार या भर्तीकरण''': चाहे किसी भी तरह का हो, व्यवसायिक, व्यापारिक, राजनैतिक, खेल-कूद सम्बन्धी, धार्मिक, राष्ट्रीय, भाषा-सम्बन्धी, या कुछ भी। कोई लेख ऐसी गतिविधियों के बारे में निष्पक्ष रूप से बता सकता है लेकिन सारी जानकारी [[विकिपीडिया:en:Wikipedia:neutral point ofतटस्थ viewदृष्टिकोण|बिना कोई पक्ष लिए]] सम्मिलित होनी चाहिए। मसलन [[अंग्रेज़ी]] पर लेख हो सकता है लेकिन लेख स्वयं यह पक्ष नहीं ले सकता कि यह भाषा अच्छी है या बुरी, या किसी को उसे सीखना चाहिए या नहीं। अगर आप किसी विषय पर कोई दलील या तर्क देना चाहते हैं तो कृपया अनगिनत इन्टरनेट सभाओं में से किसी पर भी ज़रूर जाईये, लेकिन विकिपीडिया पर ऐसा करना वर्जित है।<ref>विकिपीडिया पर विकिपीडिया के अलावा किसी अन्य चीज़ को बेहतर बनाने का प्रयास करना मना है लेकिन 'विकिपीडिया के अंदरूनी पन्नों' (यानि जिनमें ज्ञानकोश के लेख नहीं) पर स्वयं विकिपीडिया में सुधार करने के लिए रखी गई विचारधाराओं को प्रकट करने की अनुमति है। इस विशेष सन्दर्भ में निबंध लिखना, सदस्यता बनाना/बढ़ाना और परियोजना पृष्ठ बनाना विकिपीडिया का एक स्वीकार्य भाग है।</ref>
# '''मत-प्रस्तुति''': बहुत से ऐसे विषय होते हैं, विशेषकर राजनीति, भाषा, देश और धर्म को लेकर, जिनपर लोग भावुक होकर राय प्रकट करने के लिए, उपदेश सुनाने के लिए, या भाषण देने के लिए तैयार हो जाते हैं। विकिपीडिया इनका माध्यम नहीं है। सभी लेखों में [[विकिपीडिया:en:WP:NPOVतटस्थ दृष्टिकोण|संतुलित दृष्टिकोण]] होना ज़रूरी है, विशेषकर ऐसे संवेदनशील विषयों के लेखों में। अगर किसी वर्तमान घटना या स्थिति पर लेख लिखा जा रहा है तो संपादकों को कोशिश करनी चाहिए कि लेख ऐसे लहजे में लिखा जाए जो जल्द ही पुराना न लगे। उदाहरण के लिए अगर आज की तिथि ११ दिसम्बर २०१२ है और २० नवम्बर २०१२ में एक रॉकेट छोड़ा गया था तो लेख में '२० नवम्बर २०१२ में रॉकेट छोड़ा गया' लिखें न कि 'पिछले महीने रॉकेट छोड़ा गया' (क्योंकि यह वाक्य चंद ही हफ़्तों में ग़लत हो जाएगा)।
# '''कीचड़ उछालना, अफ़वाहें फैलाना या गप्पे लगाना'''। [[विकिपीडिया:en:WP:Biographiesजीवित ofव्यक्तियों Livingकी Personsजीवनी|जीवित लोगों के बारे में जानकारी]] का स्तर विशेष रूप से ऊँचा होना चाहिए क्योंकि उनके बारे में अफ़वाहें फैलाना [[:en:WP:LIBEL|क़ानूनन जुर्म]] हो सकता है और उनके व्यक्तिगत गोपनीयता के अधिकार का उलंघन भी हो सकता है। कोई भी लेख किसी भी व्यक्ति के नाम या मान पर [[:en:WP:ATP|हमला]] करने के लिए नहीं लिखा जाना चाहिए।
# '''व्यक्तिगत प्रचार'''। अपने बारे में लेख बनाने को या अपनी व्यक्तिगत कृतियों या परियोजनाओं के बारे में लिखने के लिए आपका दिल ललचा सकता है। लेकिन याद रखें कि ज्ञानकोश के लेखों पर लागू होने वाले नियम ऐसे लेखों पर भी पूरी तरह लागू हैं। निष्पक्षता बनाए रखना अनिवार्य है, जो अपने बारे में लिखी बात पर रख पाना कठिन है। आपकी अपनी बनाई सामग्री के लिए जोड़ डालना या उसे स्रोत बनाना मना है। और जानकारी के लिए [[:en:Wikipedia:Autobiography|विकिपीडिया:जीवनी]], [[:en:Wikipedia:Notability|विकिपीडिया:उल्लेखनीयता]] और [[:en:Wikipedia:Conflict of interest|विकिपीडिया:स्वार्थ टकराव]] देखिये।
# '''विज्ञापन'''। कम्पनियों और बीचे-ख़रीदे जाने वाले उत्पादनों के लिए सारी जानकारी [[विकिपीडिया:en:Wikipedia:neutral point ofतटस्थ viewदृष्टिकोण|पूर्णतः निष्पक्ष लहजे]] में प्रस्तुत की जानी चाहिए और केवल [[विकिपीडिया:en:WP:Vसत्यापनीयता|प्रमाणित]], [[:en:WP:Independent sources|स्वतन्त्र]] और [[:en:WP:Third-party sources|कम्पनी या उत्पादन से हर तरह असम्बंधित]] स्रोतों से ही ली जा सकती है। इसका अर्थ यह भी है कि छोटी या स्थानीय कम्पनियों पर लेख आम-तौर पर विकिपीडिया पर नहीं डाले जा सकते। किसी लेख में उस लेख से असंबंधित बड़ी कम्पनी के लिए [[विकिपीडिया:en:Wikipedia:External linksबाहरी कड़ियाँ|बाहरी जोड़]] डालना भी मना है लेकिन अगर वह कम्पनी विषय-अनुकूल है तो जोड़ डाला जा सकता है। विकिपीडिया किसी भी संगठन या कम्पनी को सहायता, सौजन्य या समर्थन नहीं देती, इसलिए लेखों में कम्पनियों या उत्पादनों की बढ़ाई या निंदा न करें। ऐसी संस्थानों का ज़िक्र भी तभी होना चाहिए जब यह [[:en:Wikipedia:Notability (organizations and companies)|कम्पनियों और संगठनों की उल्लेखनीयता]] की कसौटी पर खरा उतरे। किसी भी ध्येय, समारोह और जनहित घोषणा के प्रचार को, चाहे वह कितने ही भले कार्य के लिए क्यों न हो, विकिपीडिया पर न डालें। इसके लिए इन्टरनेट पर और बहुत सी जगहें हैं।
 
अंदरूनी विकिपीडिया नीतियों और नियमों पर सदस्य पृष्ठों पर राय ज़रूर डाली जा सकती है, बशर्ते उसका विकिपीडिया के कामकाज से सम्बन्ध हो और वह इस कार्य में अड़चने न डाले।