"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 64:
विकिपीडिया [[ट्विटर]] या [[फ़ेसबुक]] की तरह का [[सामाजिक नेटवर्क]] नहीं है। इसपर आप अपने निजी वेबसाईट, ब्लॉग, विकी, फ़ाइलसेवा या स्मारक के रूप में प्रयोग नहीं कर सकते। विकिपीडिया पृष्ठों को निम्नलिखित चीज़ों की तरह प्रयोग नहीं किया जा सकता:
 
# '''व्यक्तिगत वेब पृष्ठ'''। विकिसदस्यों के अपने सदस्य पन्ने होते हैं लेकिन उनका इस्तेमाल केवल विकिपीडिया के कार्य से सम्बंधित चीज़ों के लिए ही किया जाना चाहिए। इसमें कुछ हद तक आप [[विकिपीडिया:en:WP:UPYES सदस्य पृष्ठ|अपने बारे में निजी जानकारी]] ज़रूर डाल सकते हैं लेकिन न तो इन्हें आप अपने व्यक्तिगत वेब पृष्ठों के रूप में प्रयोग कर सकते हैं और न ही इनपर बहुत-सी ऐसी सामग्री डाल सकते हैं जिसका विकिपीडिया के काम से कोई ताल्लोक नहीं। अगर आप अपना निजी वेब पन्ना बनाना चाहते हैं, [[ब्लॉग]] चलाना चाहते हैं या बायोडेटा डालना चाहते हैं तो इन्टरनेट पर विकिपीडिया से असम्बंधित बहुत-सी मुफ़्त सेवाएँ उपलब्ध हैं। उनका इस्तेमाल कीजिये। सदस्य पृष्ठों को [[सामाजिक नेटवर्क]] की तरह मित्रता करने के लिए, मित्रों से सम्पर्क बनाए रखने के लिए या [[:en:WP:UP#GAMES|मनोरंजन]] के लिए प्रयोग करना मना है। इनका इस्तेमाल आपसी तालमेल से विकिपीडिया के ज्ञानकोश को बढ़ाने के लिए ही करना चाहिए।
# '''फ़ाइलें रखने की जगह'''। विकिपीडिया पर उन्ही फ़ाइलों को लाईये जिनकी ज़रुरत लेखों में या परियोजना पृष्ठों में हो। बाक़ी सभी फ़ाइलों को हटा दिया जाएगा। अगर आपके पास ऐसी तस्वीरें या ध्वनि-फ़ाइलें हैं जो ज्ञान की दृष्टि से अहम हैं तो उन्हें [[commons:Main Page|विकिमेडिया कॉमन्स]] पर डाल दें जहाँ पर किसी भी भाषा के विकिपीडिया लेख उनका प्रयोग कर सकें। कभी-कभी कॉमन्स पर डाली गई अच्छी छवियों का इस्तेमाल दस से भी अधिक भाषाओँ के दर्ज़नों लेखों में होता है।
# '''विवाह सेवा या जीवनसाथी तलाशने की जगह'''। विकिपीडिया ऐसे रिश्ते बनाने की लिए उचित जगह नहीं है। आप अपने सदस्य पृष्ठ पर यह कह सकतें है कि आप स्त्री हैं या पुरुष, कौनसी भाषा बोलते हैं, कौनसे स्थान पर रहते हैं, इत्यादि। अगर विकिपीडिया के कार्य के दौरान अनायास ही किसी से मित्रता हो जाए जो रिश्ते में बदल जाए तो बात और है, लेकिन कोई भी सदस्य अपने पृष्ठ का प्रयोग स्पष्ट रूप से रिश्ते बनाने के लिए नहीं कर सकता।
# '''स्मारक'''। किसी व्यक्ति पर लेख बनाने से पहले यह आवश्यक है कि वह [[विकिपीडिया:en:Wikipedia:Notabilityउल्लेखनीयता (peopleलोग)|विकिपीडिया की उल्लेखनीयता की कसौटी]] पर पूरा उतरे। यह गुज़रे हुए दोस्तों, रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों, या अन्य लोगों के लिए यादगार स्थापित करने का स्थान नहीं है। हाँ, दुर्भाग्यवश अगर किसी ऐसे विकिसदस्य का देहांत हो जाता है जिन्होंने विकिपीडिया पर अनेकों लेखों का योगदान दिया हो और जिनके सदस्य पन्ने या पन्नों पर अन्य विकिसाथी अपने वाक्य छोड़ना चाहें तो, उसकी मृत्यु की ख़बर की सच्चाई को परखने के बाद, ऐसा करने की अनुमति है।
 
अगर आप विकी तकनीकों का किसी ग़ैर-विकिपीडिया कार्य में प्रयोग करना चाहते हैं, मसलन अपने व्यापार में अन्य लोगों के तालमेल से एक नया विकी तैयार करना चाहते हैं, तो विकिपीडिया इस्तेमाल करने की बजाए [[:en:comparison of wiki farms|बहुत-सी अन्य मुफ़्त या शुल्क-वालीं विकी सेवाओं]] में से एक का प्रयोग करें। [[:en:Wikia:scratchpad|स्क्रैचपैड विकि लैब्ज़​]] भी एक विकी सेवा है जो निजी विकी चलाने की इजाज़त देती है। अंग्रेज़ी में लिखा [[:en:Wikipedia:Alternative outlets|अन्य सेवाओं]] पर लेख भी देख लीजिये।