"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 84:
# '''उत्पादनों में हर छोटे बदलाव का ब्यौरा'''। अगर किसी उत्पादन पर लेख है तो उसके जीवनकाल में हुए महत्वपूर्ण विकासों और बदलावों की चर्चा करें लेकिन हर छोटे-मोटे परिवर्तन का नहीं। 'अमुक एयरलाइन्ज़ ने सितम्बर २०११ में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर दीं' शायद उल्लेखनीय हो और ज्ञानकोश में डाला जा सके, लेकिन 'अमुक एयरलाइन्ज़ ने अपनी दिल्ली से लन्दन की उड़ान पर दिसम्बर २०१० में एक की बजाय दो बार खाना परोसना शुरू कर दिया' हरगिज़ उल्लेखनीय नहीं है।
# {{anchor|ग़ैर-ज्ञानकोशीय तालिकाएँ}}'''ग़ैर-ज्ञानकोशीय तालिकाएँ''', जैसी कि "कानपुर में बिरयानी बनाने वाले भोजनालय" या "माइक्रोसॉफ़्ट में काम करने वाले सिन्धी-भाषी लोग' चाहें इनमें आने वाले सभी भोजनालय और लोग उल्लेखनीय ही क्यों न हों और उनपर विकिपीडिया में लेख ही क्यों न बने हों। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह तालिकाएँ ज्ञानकोशीय स्तर पर उल्लेखनीय जानकारी नहीं देतीं। इसी तरह 'बचपन में गुल्ली-डंडा खेलने वाले हिन्दी फ़िल्म अभिनेता' विकिपीडिया पर उचित तालिका नहीं है, भले ही 'गुल्ली डंडा' और इन सभी अभिनेताओं पर लेख हों। यही नीति श्रेणियों पर भी लागू है। श्रेणियों से उल्लेखनीय जानकारी मिलनी चाहिए इसलिए [[:en:Wikipedia:Overcategorization|अत्याधिक श्रेणीकरण]] न करें।
# '''हर संभव तथ्य का पूर्ण विवरण'''। लेखों को अपने विषयों के बारे में प्रमाणित और भरोसेमंद जानकारी का सार होना चाहिए।<ref>[[:en:Wikipedia:Requests for arbitration/Rex071404|मध्यस्थता विनती ०७१४०४]] देखिये</ref> प्रमाणित तथ्यों पर लेखों में उतना ही [[विकिपीडिया:en:WP:WEIGHTतटस्थ दृष्टिकोण#उचित और अनुचित भार|वज़नभार]] डालिए जितना उचित है।
 
==={{anchor|पाठ्यपुस्तक|पाठ|कुंजी|भारीशब्द|आध्यात्मिक|अतिऔपचारिक|वैज्ञानिकपत्रिका|पाठशाला|ग्रन्थ}} विकिपीडिया पाठ्यपुस्तक, वैज्ञानिक पत्रिका, कुंजी, संदर्शिका या पाठ नहीं है===