"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 92:
विकिपीडिया एक ज्ञानकोश है, कोई कुंजी, संदर्शिका, आध्यात्मिक पुस्तक, पाठ्यपुस्तक, पाठ, ग्रन्थ या वैज्ञानिक पत्रिका नहीं। विकिपीडिया के लेख पढ़ने में निम्नलिखित चीज़ों जैसे नहीं होने चाहिए:
 
# '''कुंजी या संदर्शिका'''। विकिपीडिया में लोगों, जगहों और चीज़ों का विवरण ज़रूर है लेकिन [[विकिपीडिया:en:WP:WIAAलेख क्या होता है?|लेख]] किसी कुंजी, नुस्ख़े, [[:en:advice column|सलाह]] या सुझाव के रूप में नहीं होने चाहिए। इसमें किसी चीज़ को सीखने के पाठ, किसी खेल में जीतने की तरकीबें, कोई व्यंजन पकाने के नुस्ख़े, किसी बीमारी का इलाज करने की सलाह, इत्यादि नहीं होनी चाहिए। किसी बिमारी पर लेख हो तो उसमें प्रमाणित स्रोतों के साथ यह कहा जा सकता है कि डाक्टर उसका इलाज किस प्रकार करते हैं लेकिन उसका इलाज करने के लिए [[विकिपीडिया:en:Wikipedia:Medicalचिकित्सा disclaimerअस्वीकरण|मशवरे के रूप में कोई विधि देना]] वर्जित है।<ref>यह रोक विकिपीडिया के कार्य के बारे में सलाह-मशवरा देने पर लागू नहीं है।</ref> अगर आप लोगों को किसी चीज़ को करने की सलाह या विधि देना चाहते हैं तो उसे [[:en:wikiHow|विकीहाओ]] पर डाल सकते हैं या हमारी साथी [[b:Main Page|विकिबुक्स]] परियोजना पर जा सकते हैं।
# '''यात्रा मार्गदर्शिका'''। [[दिल्ली]] के लेख में उस शहर के [[क़ुतुब मीनार]] और [[लाल क़िले]] जैसे मशहूर स्थलों के बारे में लिखा होना चाहिए लेकिन उसमें अपने मनपसंद होटल का फ़ोन नम्बर, [[धौला कुआँ]] के चौराहे पर सबसे बढ़िया [[तरबूज़]] बेचने वाले का नाम या [[ख़ान मार्किट]] में [[क़ुल्फ़ी]] के भाव डालना उचित नहीं है। विकिपीडिया में ऐसी सामग्री न डालें जो सफ़रनामों और यात्रा संदर्शिकाओं में जानी चाहिए। जो स्थान उल्लेखनीय हैं उनका ज़िक्र किया जा सकता है लेकिन दिल्ली के लेख में दिल्ली की प्रत्येक उल्लेखनीय चीज़ डालने की कोई तुक नहीं है। अगर ऐसा किया गया तो लेख पढ़ने लायक़ नहीं रहेगा। अगर आप यात्रियों की मदद करने के लिए किसी स्थान के सभी आकर्षणों की जानकारी डालना चाहते हैं तो विकिपीडिया की बजाय [[:en:Wikitravel|विकीयात्रा]] (विकीट्रैवल) या [http://travel.wikia.com/wiki/Wikia_Travel विकिया ट्रैवल] पर ज़रूर डालें।
# '''वीडियो खेलों की कुंजी'''। किसी उल्लेखनीय वीडियो खेल या कम्प्यूटर खेल के बारे में बने लेख में उसके मुख्य नियमों और खिलाड़ी के जीतने के लिए आवश्यक मुख्य चालों को डालना ठीक है, लेकिन उस खेल के हर पहलु के बारे में विस्तार देना उचित नहीं। लेख में हर सम्भव चाल, हर अंक बटोरने की तरक़ीब और खेल के हर मरहले के बारे में जानकारी न डालें। ज्ञानकोश में खेल के विषय में जानकारी दी जानी चाहिए, लेकिन खिलाड़ियों को जीतने का प्रशिक्षण देना ध्येय नहीं है। इस नीति के बारे में और जानकारी अंग्रेज़ी भाषा में [[:en:WP:VGSCOPE|वि:वीजीस्कोप]] पर उपलब्ध है।